बॉलीवुड

फिल्म ‘83’ फिल्म में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

बॉलीवुड में खलीबली मचाने वाले रणवीर सिंह खलनायक, हीरो के बाद अब एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने जा रहे रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बता दें कि फिल्म निर्माताओं ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। और इस पोस्टर में रणवीर सिंह के लुक को देखकर के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया है। इसके साथ ही दर्शकों की तरफ से इस पोस्टर पर काफी शानदार रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

बात करें फिल्म 83 की तो इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कपिल देव की बायोग्राफी है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे थे। वैसे रणवीर सिंह की फिल्म और किरदारों की बात करें तो वो अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। अपने हर किरदार को पर्दे पर बखूबी दिखाने के लिए की गई रणवीर सिंह की मेहनत उनकी हर फिल्म में साफ नजर आई है।  83’ के पहले पोस्टर को देखकर दर्शक दंग रह गए हैं और हर कोई अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ कर रहा है कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से कपिल देव को अपने अंदर ढाला है।

फिल्म के पोस्टर को रिलीज होते ही दर्शकों के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। हर कोई रणवीर सिंह की तारीफ कर रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं पोस्टर पर दर्शको की तरफ से किए गए कमेंट्स को।
https://www.bollywoodlife.com/hi/news-gossip/film-83-ranveer-singh-as-kapil-dev-wins-audiences-heart-fans-said-yeh-sab-actors-ka-baap-hai/?fbclid=IwAR2Ubz_ali0hn8qTRkgWxNrE0gBD9JjKB5ZIe-PFLY9sU7MayARFTcZCJ38

बता दें कि दर्शक रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लोग उन्हें नई जनरेशन का सबसे प्रतिभाशाली एक्टर बता रहे हैं। लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, ‘ये तो सब एक्टर्स का बाप है।’ बात करें फिल्म की तो फिल्म 83 का निर्देशन कबीर सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज कराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, तब कोई नहीं सोच रहा था कि वो इसे जीतकर वापस जाएगी। हालांकि कपिल देव की सोच ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास को ही बदलकर रख दिया। इस वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कपिल की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि उनका फिल्म में एक छोटा और कैमियो रोल ही है। अब हर किसी को इंतजार है तो बस फिल्म की रिलीज का। हर कोई देखना चाहता है कि रणवीर सिंह कैसे कपिल देव के किरदार निभाते हुए पर्दे पर नजर आएंगे।

Back to top button