बॉलीवुड

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलें मलाइका और अर्जुन, वायरल हुई मुलाकात की खूबसूरत फोटो

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन्हीं तमाम तस्वीरों में से एक तस्वीर ऋषि कपूर के साथ मुलाकात की भी है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ ऋषि कपूर नज़र आ रहे हैं, जिसमें तीनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। जी हां, ऋषि कपूर ने खुद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे, जहां वे अब एक लंबी छुट्टी बिता रहे हैं। जी हां, अर्जुन कपूर के इस जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें एक खास गिफ्ट भी दिया है। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को एक फोटो शेयर करते हुए ऑफीशियल भी कर दिया। उस फोटो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। इसके अलावा ने मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को खास अंदाज में भी जन्मदिन की बधाई दी थी।

ऋषि कपूर से मिलें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

न्यूयॉर्क में बीते कुछ महीनों से ऋषि कपूर अपना इलाज करवा रहे हैं, जिसकी वजह से वहां जो भी कलाकार जाते हैं, उनसे ज़रूर मिलते हैं। इसी कड़ी में ऋषि कपूर को देखने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी गए। इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए तीनों ने एक साथ तस्वीर खींचवाई है, जिसे ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर ने एक हाथ में मलाइका का हाथ पकड़ा हुआ है तो दूसरे में अर्जुन कपूर का है, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और भी बढ़ गई।

ऋषि कपूर ने किया धन्यवाद

इस तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लगाया है, जिसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मिलने आने के लिए धन्यवाद कहा है। साथ ही यह भी लिखा कि आप लोगों ने रेड फॉर्म पर लंच तो किया होगा। बता दें कि रेड फॉर्म न्यूयॉर्क का सबसे खूबसूरत जगह है, जहां कपल्स लंच करते हैं। ऐसे में अगर अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने यहां लंच नहीं किया होगा, तो अब वे ज़रूर करेंगे, क्योंकि यह सुझाव ऋषि कपूर ने दिया है। इस तस्वीर में नीतू कपूर भी नज़र आ रही हैं।

क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों पहली बार ऑफीशियल तौर पर घूमने गए। इससे पहले दोनों जहां भी जाते थे, वहां या तो अपना चेहरा छिपाते या फिर अलग अलग तस्वीर पोस्ट करते, लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा ने एक साथ तस्वीर पोस्ट करके सबकुछ आधिकारिक तौर पर कर दिया, जिसके बाद अब दोनों जल्दी ही अगले लेवल पर अपने रिश्ते को ले जाना चाहेंगे।

Back to top button