बॉलीवुड

सलमान खान से दुश्मनी प्रियंका चोपड़ा को पड़ी महंगी, नहीं मिल रही है कोई भी हिंदी फिल्म

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय से अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने प्रोडक्शन की दुनिया में भी अपना नाम कमा लिया है। बता दें कि प्रियंका ने कई भोजपुरी और मराठी फिल्मों  प्रोड्यूस कर चुकी हैं। बता दें कि अब प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द हिंदी फिल्में भी प्रोड्यूस करने वाली हैं। खबरों की मानें तो बहुत जल्द प्रियंका अपने लिए एक हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल प्रियंका के फिल्म भारत को मना करने के बाद से उनको कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं मिली है। प्रियंका को संजय लीला भंसाली से काफी उम्मीदें थी लेकिन सलमान खान के चलते भंसाली ने भी प्रियंका को किसी फिल्म में कास्ट नहीं किया है।

वैसे तो प्रियंका आए दिन खबरों में बनी रहती हैं, लेकिन ऐसी खबर हैं कि हिंदी फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से वो काफी दिनों से तनाव भरा समय गुजार रही हैं। प्रियंका के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि प्रियंका जब भी मुंबई आती हैं, उनकी किसी न किसी बड़े प्रोड्यूसर से मीटिंग होती है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई बात बन नहीं पाती। बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने फिल्म स्काई इज पिंक ही शूटिंग खत्म करी है।

दरअसल संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंड में प्रियंका को लीड रोल मिलने की खबरें थी लेकिन अब उन्होंने कुछ समय के लिए इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और इन दिनों वो फिल्म इंशाअल्लाह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने बतौर लीड रोल सलमान खान और आलिया भट्ट को कास्ट किया है। क्योंकि इस फिल्म में सलमान खान को हीरो के तौर पर पाकर भंसाली ने अपनी सारी दूसरी फिल्मों पर काम रोक दिया और इन दिनों दिन रात इसी की तैयारी में लगे हैं। वो इन दिनों फिल्म इंशाअल्लाह के लिए लोकेशंस ढूंढ रहे हैं। दर्शकों के बीच भी इस फिल्म को लेकर के काफी एक्साइटमेंट हैं। क्योंकि पहली बार दर्शक बड़े पर्दे पर एक साथ आलिया और सलमान को देखेंगे।

किसी भी हिंदी फिल्म में काम ना मिलने के चलते अब प्रियंका ने कुछ कहानियों पर खुद ही विचार करना शुरू किया और सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए दो कहानियों पर रजामंदी जाहिर की है। खबरें हैं कि प्रियंका की प्रोडक्शन टीम इन दिनों फिल्मों के लिए निर्देशक तलाश रही है। लेकिन अगर जल्द ही फिल्म के लिए कोई निर्देशक नहीं मिला तो प्रियंका अपने ही प्रोडक्शन हाउस में फिल्म को शुरू कर सकती हैं।

हर कोई जानता है कि इस इंडस्ट्री में सलमान से पंगा लेने के बाद अपना करियर बनाना काफी मुश्किल भरा काम है। और ऐसा ही कुछ हो रहा है प्रियंका के साथ भी। फिल्म भारत को मना करने के बाद से प्रियंका के लिए इस इंडस्ट्री में कदम जमाना काफी कठिन हो सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि प्रियंका अपनी फिल्म के लिए क्या काम करती हैं।

Back to top button