अध्यात्म

जानें दीपक का महत्व और इसे जलाने से जुड़े फायदे

हिंदू धर्म में दीपक का महत्व काफी अधिक है और इसे जलाना काफी पवित्र माना गया है। इसलिए हर शुभ कार्य से पहले और पूजा के दौरान दीपक को जरूर जलाया जाता है। पुराणों में दीपक का महत्व बताते हुए लिखा गया है कि दीपक की लौ काफी पवित्र होती है और पूजा करते समय दीपक जलाना काफी उत्तम होता है। पुराणों के अलावा वास्तु शास्त्र में भी दीपक को काफी शुभ माना गया है।

दीपक का महत्व –


दीपक जलाने से कई तरह के महत्व जुड़े हुए हैं, जो कि इस प्रकार हैं-

पूजा होती है सफल

बिना दीपक जलाए पूजा करने से पूजा को असफल माना जाता है। इसलिए जब भी कोई पूजा की जाती है तो सबसे पहले दीपक को जलाया जाता है और दीपक जलाने के बाद ही पूजा को शुरू किया जाता है।

पूजा के बाद भी जलता रहना चाहिए दीपक

पूजा के दौरान आप जब भी दीपक जलाएं तो इस बात का ध्यान रखें की पूजा पूरी होने के बाद भी दीपक कई घंटों तक जलते रहना चाहिए। क्योंकि पूजा के तुरंत बाद दीपक का शांत हो जाना शुभ नहीं माना जाता है और दीपक जितनी देर तक जलता रहता है पूजा का लाभ उतना ही अधिक मिलता है।

अंधकार हटाए

दीपक की लौ काफी पवित्र होती है और इसकी लौ की रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखती है और जीवन से हर प्रकार के अंधकार को हटाकर दोती है।

घी का दीपक होता है काफी शुभ

अग्नि पुराण में दीपक का महत्व बताते हुए लिखा गया है कि हमेशा घी का दीपक ही जलाना चाहिए। अग्नि पुराण में घी के अलावा किसी और चीज का दीपक पूजा के दौरान जलाना वर्जित माना गया है। दरअसल घी को काफी शुभ माना जाता है और पूजा के दौरान केवल शुभ चीजों का ही प्रयोग किया जाता है।

दीपक जलाने से जुड़े फायदे –

दीपक जलाने से ना केवल पूजा सफल होती है बल्कि जीवन की कई परेशानियों से भी निजात मिल जाती है। दीपक जलाने के फायदे अनगिनत हैं और इसको जलाने से जुड़े कुछ फायदे इस प्रकार हैं-

– किसी भी प्रकार का रोग लगने पर आप हर रोज एक तेल का दीपक सूर्य देव की मूर्ति के सामने जला दें। ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिल जाएगी और आप एकदम सेहतमंद हो जाएगें।

– घर के मुख्य दरवाजे के पास हर रोज तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से घर में सदा सुख-शांति बनी रहती है। हालांकि आप जब भी घर के मुख्य दरवाजे के पास दीपक जलाएं तो इस बात का ध्यान रखें की दीपक का मुंह हमेशा घर के अंदर की और ही हो।

-जिन लोगों को अक्सर बुरे सपने आते हैं, वो लोग रात को सोने से पहले हनुमान जी के सामने एक पंचमुखी दीपक जला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। दीपक से जुड़े इस उपाय को करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

– अगर सही दिशा में दीपक को जलाया जाए तो धन में वृद्धि होने लगती है। धन वृद्धि हेतु आप हर रोज एक घी का दीपक उत्तर दिशा की ओर जला दें।

– जो लोग रोज तेल का दीपक पूर्व दिशा की ओर जलाते हैं उन लोगों की आयु में वृद्धि होती है।

– गृहों को शांत रखने के लिए आप हर शनिवार के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग के पास एक दीपक जला दें।

– श्रीकृष्ण के आगे रोज दीपक जलाने से जल्द ही विवाह हो जाता है और सच्चा जीवन साथी मिल जाता है।

– जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु ग्रहों की दशा खराब चल रही है। वो लोग रोज मंदिर में जाकर अलसी के तेल का दीपक जला दें। अलसी के तेल का दीपक जलाने से ये दोनों ग्रह एकदम शांत हो जाएंगे।

दीपक के प्रकार

बाजार में कई प्रकार के दीपक बिकते हैं, जो कि चांदी, मिट्टी, ताम्बे और पीतल की धातु के बने होते हैं। शास्त्रों में मिट्टा का दीपक जलाना सबसे शुभ माना गया है। मिट्टी का दीपक जलाने से पूजा सफल मानी जाती है और हर मनोकामना पूरी हो जाती है। हालांकि मिट्टी के दीपक का प्रयोग केवल एक बार ही करना चाहिए और दीपक को जलाने के बाद उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

जरूर बोले ये मंत्र

जब भी आप दीपक जलाएं तो दीपक जलाते समय नीचे बताए गए मंत्र का जाप तीन बार कर लें। ऐसा करने से पूजा एकदम सफल हो जाएगी-

दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।

केवल इसी दिशा में जलाएं दीपक

पूर्व और उत्तर दिशा में दीपक जलाना सबसे शुभ होता है। जबकि पश्चिम और दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ नहीं माना गया है और इन दिशाओं में दीपक को जलाने से जीवन में केवल दुख ही आते हैं। इसलिए आप जब भी दीपक जलाएं तो दीपक को हमेशा सही दिशा में ही रखें।

दीपक जलाने के फायदे और दीपक का महत्व जानने के बाद आप पूजा के दौरान इसको जरूर जलाएं और इसकी लौ हमेशा सही दिशा की और ही रखें।
यह भी पड़े: पितृ दोष के लक्षण

Back to top button