बॉलीवुड

करण ने बताया किस तरह से काटे जेल में दिन, जैसा फिल्मों में दिखाते हैं उससे बहुत अलग और डरावनी है जेल

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय बीते काफी समय से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बता दें कि करण पर एक महिला ज्योतिष ने उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उनको जेल जाना पड़ गया था। लेकिन अब करण जेल से बाहन निकल आए हैं  और साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि करण बेकसर हैं जिसके बाद करण जेल के बाहर निकल आए हैं और उस महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि करण ने इतने दिनों जेल के अंदर रहने के एक्सपीरियंस को लोगों से शेयर किया और वो काफी भावुक भी हो गए तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला….

जेल से बाहर निकलने के बाद करण ने स्पॉट बॉय को द‍िए इंटरव्यू में बताया  कि किस तरह से वो काफी दिनों तक जेल में भूखे रहें और कितनी मुश्किल से उन्होंने अपने दिन काटे हैं। करण ओबेरॉय ने बताया कि, जेल में रहना आसान नहीं है। लेकिन मुझे जो सपोर्ट मिला वो सबसे बड़ी ताकत है। जब पहले द‍िन वहां गया तो हालात देखकर हैरान रह गया। मैंने तीन द‍िन तक पानी पीकर काटे। बस ब‍िस्किट खा लेता था, क्योंकि जो खाना मिल रहा था वो खाना मुश्किल था। दूसरी बात मैं इतना परेशान था कि रात में जागता रहता था।

बता दें कि जेल के अंदर की बात बताते हुए करण थोड़े इमोशनल भी हो गए। करण ने बताया कि जेल में 92 लोगों के लिए एक ही बाथरूम था जो कि कमरे के साथ में बना था। उस बाथरूम की सफाई की खुद को ही करनी होती थी। करण ने उस बाथरूम को के बारे में कहा कि उसे बाथरूम से बेहतर अगर गटर कहे तो वही ठीक रहेगा। लेकिन करण ने बताया कि जेल के अंदर उनके साथ कई ऐसे वाक्ये हुए जो उनके दिल को छू गए। करण ने बताया कि हमें वहां सोने के लिए बस एक शीट मिलती थी। ऐसे में वहां पर मेरे लिए सोना बहुत मुश्किल था। मेरे साथ बंद कैदी बहुत अच्छे थे। वो जानते थे मैं एक स्टार हूं। वो अपनी चादर का तकिया मेरे लिए बनाकर देते थे। वो देखते थे कैसे मैं जेल में परेशान हूं। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बहुत मदद की। ये देखकर द‍िल भर आया।

बता दें कि करण ने बताया कि जब भी किसी के घर से खाना आता था तो वो लोग करण को अपना खाना दे देते थे। उन्होंने कहा कि जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है वैसा अंदर बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक उनको सूरज की रोशनी तक नहीं देखने को मिलती थी। वो दिन कभी ना भूल सकने वाले और सबसे खौफनांक दिन थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल महिला ने करण ऑबेरॉय पर 6 मई को खुद के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, करण ने उसे शादी का झांसा देकर के उनके साथ यौन शोषण किया। महिला ने बताया कि उनकी और करण की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। साल 2016 में उनकी हुई मुलाकात, धीरे-धीरे दोस्ती में बदली। और फिर करण ने एक दिन उनको अपने फ्लैट पर मिलने को बुलाया और महिला से शादी का वादा किया। उसके बाद करण ने उसके साथ जबरदस्ती की और उनका वीडियो भी बना लिया। महिला का आरोप था कि करण यौन उत्पीड़न का वीडियो दिखाकर उससे पैसे की मांगा करता था।

 

Back to top button