दिलचस्प

सात समंदर पार से आई विदेशी लड़की को भाया हिंदुस्तानी लड़का, अब बनी गाँव की दुल्हन

प्यार बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है और इसमें प्यार करने वाले ना जात-पात मानते हैं, ना सरहदों को पहचानते हैं. अगर प्यार कुछ जानता है तो सिर्फ दिल के रिश्ते जो एक लड़का एक लड़की से बनाता है. इस रिश्ते के आगे फिर दुनिया का कोई रिश्ता अच्छा नहीं लगता है. ऐसे कई किस्से आपने सुने होंगे जब किसी विदेशी लड़के या लड़की ने दूसरे देश के पार्टनर को पसंद किया और शादी करने कही से भी आ जाते हैं. ऐसा अक्सर भारत के लोगों के साथ होता है जब यहां के लड़के यहीं रहकर उनका दिल चुरा लेते हैं. मगर कुछ वहां पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में जाकर वहां की लड़कियों को अपना बना लेते हैं. ऐसा ही एक किस्सा हम आपको सुनाएंगे जब सात समंदर पार से आई विदेशी लड़की को भाया हिंदुस्तानी लड़का, चलिए बताते हैं पूरा मामला.

सात समंदर पार से आई विदेशी लड़की को भाया हिंदुस्तानी लड़का

इन दिनों हरियाणा में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है. यहां एक अमेरिकी लड़की ने हरियाणवी लड़के से शादी रचा ली है. दरअसल, अमेरिकी लड़की जेसिका की नारनौंद के एक लड़के से दोस्ती हुई और कुछ समय के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का मन बना लिया था. भारत में हुई एक शादी समारोह में नये जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए जज जगदीप सिंह लोहान, एसपी अश्विन शैणवी व उनकी पत्नी डीसी शरणदीप कौर के साथ ही कई बड़े अधिकारी भी पहुंचे थे. इस शादी में सबसे खास बात यह रही कि लड़की के माता-पिता भी शादी में शिरकत करने पहुंचे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ ही शादी करवाई गई.  डॉ. जसवीर लोहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा नारनौंद  और जींद से की और इसरे बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे चंडीगढ़ चले गए. यहां से उन्होंने पीएचडी की और फिर प्रैक्टिस के लिए अमेरिका चले गए जहां पर इनकी मुलाकार जेसिका नाम की एक अमेरिकन लड़की से हुई. इनके बीच धीरे-धीरे दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई. कुछ समय के बाद दोनों ने शादी का मन बनाया लेकिन जेसिका का मन पहले हुआ कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए. अमेरिकी लड़की ने नारनौंद के लड़के से शादी करने का पूरा मन बना लिया.

अब दोनों ने अमेरिका से लौटकर चंडीगढ़ में अपने-अपने परिवार के सहमति के साथ शादी कर ली. उनकी ये शादी चंडीगढ़ के ताज होटल में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हो गई है और इस दौरान गांव से भी कई लोग इस शादी में शामिल होने आए. इस शादी में सबसे खास बात ये है कि लड़की के खास रिश्तेदार अमेरिका से यहां सिर्फ शादी में शरीक होने आए थे. शादी के कुछ समय बाद सभी अमेरिका लौट जाएंगे और दोनों वहीं जॉब भी करेंगे.

Back to top button