स्वास्थ्य

खाने की इन चीजों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है कैल्शियम, अपने दैनिक आहार में करें शामिल

शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी होता है। इन दिनों लोग हड्डियों की बीमारी से काफी ग्रस्त हैं। इन दिनों लोगों को जोड़ों के दर्द, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि आपके शरीर में कैल्शियम की सही मात्रा है तो आपको इन तरह की बीमारियों का शिकार नहीं होना पड़ेगा। लेकिन आज कल लोगों की दिनचर्या और खान पान के चलते शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों की काफी कमी होती है। जिसके चलते व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से जुझता है। बता दें कि यदि आप अपने आहार में सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते हैं तो आप हड्डियों की किसी भी तरह की समस्या के शिकार नहीं होते हैं।

बता दें कि हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब के अपने आहार में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। ICMR (Indian Council of Medical Research) की एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको अपनी उम्र के हिसाब से अपने आहार में कैल्शियम का कितना सेवन करना चाहिए एक इस बारे में जानकारी दी गई है।  जो कि इस प्रकार है-

1 से 9 साल तक के बच्चे को 600 ग्राम

10 से 18 साल तक के युवा को 800 ग्राम

वहीं एक गर्भवती महिला को अपने आहार में 1200 ग्राम कैल्शियम लेना चाहिए। इससे उसके बच्चे का और उसकी दोनों की ही हड्डियां मजबूत होती हैं।  तो चलिए आपको बताते हैं कि कैल्शियम की भरपूर मात्रा के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति हो।

दूध और दही

बता दें कि दूध और दही दोनों मे ही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम लो फैट दूध और दही में तकरीबन 125 ग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए आप भी अपने आहार में दूध और दही को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से आपको शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त होगा।

शलगम

बता दें कि शलजम खान में जितनी लजीज होती है उतनी ही लाभकारी भी। 100 ग्राम शलजम में तकरीबन 190 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर की हड्डियों के लिए काफी लाभदायक होता है।

तिल

बता दें कि भारतीय रसोई में तिल का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है। तिल के लड्डू और कई तरह से भी आप तिल का सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ तिल को भूनकर आप किसी भी चीज के साथ इसको मिक्स कर के खा सकते हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही कैल्शियम से भी भरपूर होता है। बता दें कि आधा कप तिल में तकरीबन 500 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

बादाम

मेवे में बादाम ना सिर्फ आपकी याददाश्त को मजबूत करता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है। रात में पानी में बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह इसका छिलका उतारकर इसका सेवन करें। इसी के साथ आप इसे रायते या कस्टर्ड में या फिर मिठाई बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ कैल्शियम से भरपूर बादाम आपकी हड्डियों के लिए वाकई फायदेमंद होता है।

पनीर

पनीर वेजिटेरियन खाने में सबसे फेमस होता है। दूध से बनने वाला पनीर भी कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। आप इसे कच्चा या पकाकर भी खा सकते हैं। बता दें कि पनीर से बहुत से लाजवाब व्यंजन बन सकते हैं। आप पनीर की सब्जी, पराठा, भुर्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

Back to top button