बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन हसीनाओं के डिंपल पर फ़िदा हैं करोड़ों दिल, 3 नंबर वाली की डिंपल से सब से बेस्ट

तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देंखें, जी हां ये गाना हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस पर बिल्कुल सटीक बैठता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाएं है जो अपनी सुंदरता और क्यूटनेस से लाखों दिलों पर राज करती है। वैसे तो लड़कों को क्यूट लड़किया पसंद होती हैं, लेकिन अगर उनकी क्यूटनेस का राज उनके गालों पर पड़ने वाला डिंपल हो तो कहना ही क्या। लड़कियों की क्यूटनेस पर चार चांद लगा देता है उनके गालों पर पड़ने वाला डिंपल। तो आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनके डिंपल ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया है।

प्रीति जिंटा

एक समय था जब प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल का खिताब मिला था। हालांकि प्रीती जिंटा काफी खूबसूरत थी लेकिन उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल ने उन्हें एक क्यूटनेस और एक इनोसेंट सा लुक मिलता था। बता दें कि प्रीति जिंटा की मुस्कान पर करोड़ों लोग फिदा हो जाते थे। हालांकि अब प्रीति जिंटा फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके डिंपल पर आज भी लाखों लोग फिदा है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवुड की सबसे महंगी अदाकारा है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। यहां तक की रणवीर सिंह भी उनकी इस खूबसूरती के कायल हो गए थे। वहीं दीपिका के गालों पर पड़ने वाला डिंपल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।

आलिया भट्ट

बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की और अपनी एक पहचान बना ली। अपने दमदार अभिनय से आलिया ने ये साबित कर दिया कि उनको जो मुकाम हासिल हुआ है वो एक स्टार किड होने की वजह से नहीं हुआ बल्कि इसके पीछे उनका अभिनय और कड़ी मेहनत हैं। आलिया ने अपने करियर में बहुत से बेहतरीन किरदार निभाएं हैं। एक चुलबुली लड़की से लेकर के एक सीरियल रोल को भी आलिया ने बहुत बखूबी निभाया है। बता दें कि आलिया अपने अभिनय के साथ अपनी क्यूट स्माइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फेस का डिंपल उनकी स्माइल में चार चाँद लगा देता है।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की बैंगाली बाला जो अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि बिपाशा बसु ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वो जितनी हॉट एंड बोल्ड हैं उनके फेस पर पड़ने वाला डिंपल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

Back to top button