बॉलीवुड

महज 500 रूपए लेकर अपना सपना पूरा करने मुंबई आई थी ये एक्ट्रेस, आज है करोड़ों की समपत्ति

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना और अपना करियर बनाना साथ ही खुद को उस मुकाम पर पहुंचाना जहां पहुंचने का सपना हर कोई देखता है। इस इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे स्टार हैं जिनका यहां पर कोई गॉडफादर नहीं था लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने अभिनय और काबिलियत के दम पर इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और वो सभी एक जाने-माने स्टार हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन जब वो एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी तब उनके पास महज 500 रूपए ही थे और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं।

हम बात कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की। दिशा ने बॉलीवुड में डेब्यू एम एस धोनी फिल्म से किया था, जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। अपनी पहली ही फिल्म से दिशा ने लोगों के दिलों में जगह बना ली। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिशा के करियर की एक नई शुरूआत का श्रेय भी इसी फिल्म को जाता है। इस फिल्म ने दिशा को इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। बता दें कि अब दिशा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं और अब वो एक के बाद एक हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा रही हैं।

दिशा से जब एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में उनकी सफलता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि किस तरह से इस इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उनको काफी स्ट्रगल और मेहनत करनी पड़ी। बता दें कि दिशा को हमेशा से ही एक्टिंग का शौक था और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दिशा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। और एक्टिंग जगत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई शहर आ गई थीं। दिशा ने बताया कि मुंबई शहर उनके लिए बिल्कुल नया था और वो यहां पर अकेले ही रहती थीं। वह अपने घर से महज 500 रूपए लेकर आई थी और यहां पर अपना खर्च खुद ही चलाती थी उन्होंने कभी घर वालें से पैसें नहीं मांगे।

दिशा ने बताया कि उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था, कि जब उनके पास पैसे नहीं थी। हर रोज ऑडिशन देने जाना पड़ता था। हालत इस कदर खराब हो गयी थी कि काम ना मिलने पर घर के किराया देने के भी पैसे नहीं बचे थे। लेकिन दिशा ने कभी हार नहीं मानी जिसके बाद  बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उन्हें एक छोटे से रोल के लिए साइन किया गया। लेकिन इस छोटे रोल नें ही दिशा को इस इंडस्ट्री में जगह दिलाई। दिशा ने बताया कि उसके बाद उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह किसी और को ले लिया गया। लेकिन दिशा ने हार नहीं मानी और जी जान से मेहनत करती रही।

हालांकि दिशा की मेहनत का ही नतीजा है कि अब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कभी 500 रूपए लेकर मुंबई आई लड़की के पास आज मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में खुद का अपना एक घर हैं। यह अपार्टमेंट 2017 में दिशा ने खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है। जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपए है।

Back to top button