अध्यात्म

मोरपंख से जुड़े चमत्कारी टोटके, जो चमका देंगे आपकी किस्मत

मोरपंख को काफी शुभ माना जाता है और इसके पास होने से बुरी शक्यिां दूर रहती हैं। कई भगवानों को भी मोरपंख काफी प्रिया है और ये पंख मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और कार्तिकेय भगवान के पास सदा रहता हैं। मोरपंख से कई तरह के टोटके भी जुड़े हुए हैं और इन टोटकों की मदद से कई तरह की परेशानियों से राहत पाई जा सकती है।

मोरपंख से जुड़े असरदार टोटके-

घर का वास्तु सही करने हेतु

घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने पर आप अपने घर के आग्नेय कोण में एक मोरपंख रख दें। मोरपंख को रखने से घर का वास्तु दोष एकदम सही हो जाएगा। आग्नेय कोण के अलावा आप चाहें तो मोरपंख को मंदिर में भी रख सकते हैं।

ग्रहों को शांत रखें

कुंडली में ग्रहों की चाल बदलने पर और ग्रहों की वजह से जीवन में परेशानी आने पर आप ये टोटके करें। इस टोटके के अनुसार आप एक मोरपंख को लेकर उसपर 21 बार ग्रह से जुड़ा मंत्र लिख दें और फिर इस मोरपंख को अपने घर के मंदिर में रख दें। मंदिर में मोरपंख को रखते ही आपके ग्रह शांत हो जाएंगे और आप ग्रह के प्रकोप से बच जाएंगे।

आर्थिक लाभ हेतु

व्यापार में लाभ ना होने पर आप शुक्रवार के दिन एक मोरपंख को अपनी तिजोरी, लॉकर या फिर अपने व्यापार स्थल पर दें। ऐसा करते ही आपको व्यापार में लाभ होने लग जाएगा और आपकी आर्थिक स्थित सही हो जाएगी।

बुरी नजर से बचने के लिए

कई बार हमें बुरी नजर लग जाती है और बुरी नजर लगने पर हमें चोटे लगना शुरू हो जाती हैं। अगर किसी को बुरी नजर लग जाए तो वो मोरपंख को चांदी के ताबीज में डाल दें और इसे पहननें। ऐसा करते ही बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा।

कार्य में सफलता पाने के लिए

मंगलवार के दिन आप एक मोरपंख को हनुमान जी के चरण में रख दें और 21 बार हनुमान जी का नाम लें। ये टोटका करने से आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलने लग जाएगी। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ये टोटका तब तक करते रहें, जब तक आपको अपने कार्य में सफलता ना मिल जाए।

दुश्मनों पर विजय पाने के लिए

अपने दुश्मनों पर विजय पाने हेतु आप इस टोटके को करें। इस टोटके के तहत आप मंगलवार और शनिवार के दिन एक मोरपंख लेकर उसपर सिंदूर से टिका लगा दें और फिर इस मोरपंख को पानी में बहा दें।

नकारात्मक ऊर्जा  से बचने के लिए

घर के मुख्य दरवाजे पर मोरपंख लगाना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर मोरपंख लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और जीव -जन्तु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर एक या फिर तीन मोर के पंख जरूर लगा लें।

मुख्य दरवाजे पर मोरपंख लगाते समय उनपर ये मंत्र भी जरूर लिखें  ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा और लाल धागे के साथ मोरपंख को बांध दें।
यह भी पढ़ें: ॐ शब्द का महत्व

Back to top button