अध्यात्म

फेंगशुई की ये आसान टिप्स दूर कर देंगी आपके जीवन की हर परेशानी, तो आइए जानते हैं फेंग शुई टिप्स

फेंगशुई एक प्रकार का वास्तु शास्त्र है और इसमें कई ऐसी शुभ चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि आ जाती है। फेंगशुई चीन देश की वास्तु-विद्या है और इस देश के लोग फेंगशुई में बताए गए नियमों और चीजों को काफी लकी मानते हैं। चीन के अलावा फेंगशुई अन्य देशों में भी काफी प्रसिद्ध है और भारत के लोग भी फेंगशुई पर बेहद ही विश्वास करते हैं। फेंगशुई और भारत के वास्तु शास्त्र में काफी समानताएं हैं। जिस तरह से हमारे देश का वास्तु शास्त्र धरती के पांच तत्वों अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल और आकाश पर आधारित है। उसी तरह से चीन देश का वास्तु शास्त्र भी धरती के पांच तत्वों पर आधारित है। हालाकिं फेंगशुई में वायु और आकाश तत्व का जिक्र नहीं किया गया है और इन दोनों तत्व की जगह लकड़ी और धातु तत्व को फेंगशुई में महत्व दिया गया है।

अगर आपके घर में शांति नहीं है या आपको धन में हानि हो रही है तो आप फेंगशुई में बताए गए टोटकों या फेंग शुई टिप्स को एक बार जरूर आजमाकर देखें। फेंगशुई में बताई गई टिप्स काफी लाभ दायक है और ये टिप्स आपके जीवन में सकारत्मक ऊर्जा भर देंगी। इसलिए आप फेंगशुई में बताई गई महत्वपूर्ण चीजों को अपने घर में रख लें और अपनी किस्मत बदल लें।

फेंगशुई में बताई महत्वपूर्ण फेंग शुई टिप्स एवं फेंगशुई टोटके

धातु के सिक्कों से भरा कटोरी

फेंग शुई टिप्स के अनुसार घर में धातु से भरे सिक्के का कटोरा रखना काफी उत्तम होता है और घर में इसे रखने से जीवन में हमेशा उन्नति होती है। घर के अलावा आप धातु के सिक्के से भरे कटोरे को अपने व्यापारिक स्थल पर भी रख सकते हैं। धातु के सिक्कों से भरे कटोरी को पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से शुभ नतीजे मिलते हैं।

रत्नों पेड़ का फेंगशुई टोटके

फेंगशुई में रत्नों के पेड़ को काफी शुभ बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार घर में रत्नों का पेड़ रखने से कभी भी धन में कमी नहीं होती है और घर में सदा पैसों की बरकत बनी रहती है। इसलिए आप अपने घर में रत्नों का पेड़ रख लें। फेंगशुई के अनुसार इस पेड़ को घर की उत्तर दिशा में रखना सबसे उत्तम होता है और इस दिशा में इस पेड़ के होने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है। इस दिशा के अलावा आप चाहें तो रत्नों के पेड़ को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। जिन लोगों की भी आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही है, वो फेंगशुई में बताए गए इस टोटके को आजमाकर जरूर देखें।

सुनहरी मछली का फेंग शुई टिप्स

अगर आपके पैसों में बरकत नहीं हो रही है, तो आप अपने घर में सुनहरी मछली के जोड़े को ले आएं। फेंगशुई के अनुसार घर में सुनहरी मछली के जोड़े को रखने से धन में बरकत होने लग जाती है और समृद्धि में वृद्धि होती है। घर के अलावा आप सुनहरी मछली की मूर्ति को अपने व्यापार स्थल या ऑफिस में भी रख सकते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे अपने घर की उत्तर दिशा में पूर्व की ओर ही रखें। क्योंकि फेंगशुई के अनुसार सुनहरी मछली को इस दिशा पर रखने पर ही इसका लाभ मिल पाता है।

ड्रैगन मूर्ति का फेंगशुई टोटके

फेंगशुई चीन देश का वास्तु शास्त्र है और इस देश मेें ड्रैगन को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस देश के हर घर में ड्रैगन की मूर्ति जरूर रखी जाती है। फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन के घर में होने से घर में सकरात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन के मुंह वाली बोट या फिर क्रिस्टल वाला ड्रैगन घर में रखा काफी शुभ होता है और अगर इसे घर की पूर्व दिशा में रखा जाए, तो स्वास्थ्य के लिए ये लाभदायक होता है। जबकि उत्तर पश्चिम दिशा में इसे रखने से परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है। इसलिए अगर आपकी सेहत सही नहीं रहती है तो आप फेंगशुई में बताई गई इस टिप्स को ट्राई करके देखें।

बम्बू वृक्ष का फेंगशुई टोटके

बम्बू के पेड़ को फेंगशुई में काफी लकी बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और धन में लाभ होने लग जाता है। दरअसल फेंगशुई में बम्बू के वृक्ष को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है और फेंगशुई में कहा गया है कि इस पौधे को अगर घर की उत्तर दिशा में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और घर में शांति बनी रहती है। घर के अलावा आप बम्बू के वृक्ष को अपने कार्य स्थल पर भी रख सकते हैं।

हाथी जोड़ा के फेंगशुई टोटके

फेंगशुई के अनुसार अगर दंपत्ति के बीच अक्सर लड़ाई रहती है तो वो अपने कमरे में हाथी के जोड़े की फोटो या मूर्ति रख लें। फेंगशुई की ये टिप्स उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित होती है जिनकी शादीशुद जिंदगी सही नहीं चल रही है। हाथी के जोड़े को घर में रखने से घर में शांत का वास भी होता है और साथ में ही जिन दंपत्ति को संतान नहीं होती है, उनको संतान भी हो जाती है। इसलिए जिन लोगों के जीवन में संतान का सुख नहीं है वो भी अपने घर में हाथी का जोड़ा रख लें।

गोलाकार डाइनिंग टेबल

जिन लोगों के घरों में कलह रहती है वो अपने घर में गोल डाइनिंग टेबल लाकर रख लें। फेंगशुई के अनुसार घर में गोलाकार डाइनिंग टेबल रखने से घर की कलह खत्म हो जाती है और ये फेंग शुई टिप्स अपनाते ही घर में शांति का माहौल स्थापित हो जाता है।

क्रिस्टल ग्लोब के फेंगशुई टोटके

फेंगशुई में क्रिस्टल ग्लोब का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि घर में अगर क्रिस्टल ग्लोब रखा जाए, तो किस्मत एकदम से खुल जाती है और जो आप चाहते हैं वो आपको  मिल जाता है। इसलिए अगर आप अपने जीवन में कुछ हासिल करने में लगे हुए हैं और उसे हासिल करने में आपको दिक्कत आ रही है, तो आप अपने घर में क्रिस्टल ग्लोब को ले आएं और इसे अपने कमरे के अंदर रख दें। इस फेंग शुई टिप्स को अपनाते ही आपको वो सब मिल जाएंगी जो आप हासिल करने की इच्छा रखते हैं।

छोटी घंटी के फेंगशुई टोटके

घर के मुख्य दरवाजे के बाहर की ओर सिल्वर रंग की छोटी घंटियां लगाना फेंगशुई में काफी शुभ माना गया है। फेंगशुई टोटके के अनुसार अगर घर के मुख्य दरवाजे के बाहर तीन घंटियां लगा दी जाएं तो घर के अंदर नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

तीन सिक्कों वाला रिबन

घर के मुख्य दरवाजे के अंदर की ओर तीन सिक्कों वाला लाल रंग का रिबन लगाना शुभ होता है। तीन सिक्कों वाले रिबन लगाने से घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है और घर में सकरात्मक ऊर्जा भी बनी रहती हैं।

तीन सिक्कों वाले रिबन को अगर पर्स या तिजोरी में रखा जाए तो धन संबंध परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और फेंग शुई टिप्स को आजमाने से आपके घर में सदा के लिए लक्ष्मी मां की वास हो जाता है।

लाफिंग बुद्धा के फेंग शुई टिप्स

फेंग शुई टिप्स में लाफिंग बुद्धा को लक से जोड़कर देखा जाता है और ऐसा माना जाता है कि घर में लाफिंग बुद्धा होने से घर में हमेशा खुशियों का वास रहता है। इसके अलावा लाफिंग बुद्धा तोहफे के रुप में देना भी लकी माना जाता है और लाफिंग बुद्धा को घर में रखते ही घर की नकरात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती हैं।

यह भी पड़े: पितृ दोष के लक्षण

Back to top button