राशिफल

Rashifal: आज राहु-केतु और शनि की छाया से बढ़ेंगी इन 6 राशियों की मुश्किलें, रहना होगा सावधान

आज चंद्रमा पर राहु-केतु और शनि की छाया पड़ रही है। जिससे अशुभ योग बन रहे हैं जिसका खामियाजा छह राशियों को भुगतना पड़ सकता हैं। हम आपको शनिवार 8 जून का राशिफल बता रहे हैं। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal 8 June 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं। कामकाज निपटाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा खर्च करेंगे। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। यात्रा का विचार बनेगा या ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप आज कोई भी काम करें तो अच्छे से सोच विचार कर ले, किसी भी काम में सिर्फ फायदा ही ना देखें उससे होने वाले नुकसान को भी देखें। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल बनेगी। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा। ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाए सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिये आज किसी से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। धन कोष में वृद्धि होगी। आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज की स्थिति देखते हुए अपने काम की योजना अच्छे से बना लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में एक दूसरे को महत्व देंगे। दाम्पत्य जीवन में आलस्य को स्थान मत दें। किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी आपको छुटकारा मिलेगा। अचानक इनकम में बढ़ोतरी होगी। किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। किसी भी परिस्थिति में अपना काम समय पर कर लेंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हा सकते हैं। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग करना पड़े, तो संकोच न करें। पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। गरीब जरूरतमंदों को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। आज किए गए कामों से आपको पदोन्नति मिल सकती है। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज भागीदारी में लाभ होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। पर्यटन की भी संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

आपने Rashifal 8 June 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 June 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 June 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हर रविवार को दें सूर्य देवता को अर्घ्य, इन 6 परेशानियों से हमेशा के लिए मिल जायेगी मुक्ति

Back to top button