राशिफल

Rashifal: एक साथ गणेशजी की हुई इन 4 राशियों पर कृपा, बदलेगा भाग्य, करियर में मिलेगी तरक्की

हम आपको बुधवार 5 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 5 June 2019

Rashifal 2 November 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिल सकता है। वर्क प्लेस पर संयम रखें। सोच समझकर और ध्यान से बात करें। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी फालतू बात को बेवजह तूल देने की आवश्यकता नहीं है वरना कार्य में विघ्न आ सकता है। किसी महिला से आपको धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। रोजमर्रा के कामों को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। सोच समझकर उधार दें। आज दूध का उपयोग ना करें। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यक्तिगतता संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। दफ्तर में नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने से बचें। मानसिक तनाव और परेशानी दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्य का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें। पूरी ताकत से कामकाज निपटाएंगे तो आप सफल हो सकते हैं।आज आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच-विचार जरुर करें। आज पारिवारिक मामलों में कुछ उलझन हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी से फैसले लेने पर आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। हड़बड़ी में काम करने से बचें। आपसे कोई गलती भी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ा फैसला करने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। वाहन चलाते समय और नोकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपका कामकाज भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे। आसपास के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल को संभाल सकेंगे। जीवनसाथी की बातों पर गंभीरता से ध्यान दें। इनकी सलाह और सहायता से काम आसान होगा। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

करियर में तरक्की मिलेगी। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। इसके साथ शक करने की अपनी आदत पर भी आज आपको कंट्रोल करना चाहिए। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। भावनात्मक होकर आज कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। आप सभी मामले हल करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। छात्रों को पर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज शिक्षा में परेशानी की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुरूप नहीं हो पाएगी। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझें लेने से नुकसान होने की संभावना है। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। विवाहितों को जीवनसाथी की ओर से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज आपका भूमि विवाद हो सकता है। इसलिए आप इस विवाद से बचने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। मकान या जमीन से जुड़े दस्तावेज का काम सावधानी पूर्वक करें। नौकरी-व्यवसाय में स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।

आपने Rashifal 5 June 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 June 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 June 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गणेश मंदिर में जाकर रख दे ये ख़ास चीज, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Back to top button