अध्यात्म

यह लड़किया होती है बहुत भाग्यशाली ,मिनटों में बदल देती है पति और परिवारवालों की किस्मत

हमारे शास्त्रों में इंसान से जुड़ी कई चीजों के बारे में उल्लेख किया गया है और शास्त्रों की मदद से ये आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन इंसान कितना भाग्यशाली होगा। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के लक्षणों, स्वभाव, चिंह, रंग, रुप के बारे में जिक्र किया गया है और इन सभी चीजों की मदद से इंसान का भविष्य कैसे रहने वाला है इसके बारे में पता लगया जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों को लेकर जिक्र किया गया है और बताया गया है कि किस स्वभाव और नैन नक्श वाली लड़की से विवाह करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों के शरीर में बने चिन्ह और तिल के बारे में बताया गया है और इनके आधार पर ये वर्णन किया गया है कि लड़की की किस्मत कितनी भाग्यशाली होने वाली है।

ऐसी लड़की से शादी करने से खुल जाता है भाग्य-

 जिनके होंठों के ऊपर होता है तिल-

जिन लड़कियों के होंठों के ऊपर तिल होता है वो बेहद ही भाग्यशाली होती हैं और ऐसी लड़कियां अपने पति के जीवन को स्वर्ग बना देती हैं। इसलिए अगर आप के जीवन साथी के होंठों के ऊपर तिल है तो समझ लें की वो आपके लिए काफी भाग्यशाली है।

कोमल पैरों वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के पैर छोटे और कोमल होते हैं वो किस्मत का धनी होता है और इस तरह की लड़की से शादी करने से किस्मत खुल जाती है। सुंदर पैर वाली लड़की से विवाह करने से जीवन में हमेशा ही खुशियां बनीं रहती हैं। इसलिए अगर आपको कई ऐसी लड़की मिलती है जिसके पैर कोमल और सुंदर हैं तो आप उससे तुरंत ही विवाह कर लें।

लंबे हाथ

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पतले और लंबे हाथों होते हैं वो घर में सौभाग्‍य और समृद्ध‌ि लाती हैं और अपने पति और पति के परिवार वालों के जीवन को खुशियों से भर देती है।

सुंदर कान

शास्‍त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के कान गोल और लंबे होते हैं उनकी आयु काफी अधिक होती है और ऐसी लड़कियां काफी धनी होती हैं। इसलिए लंबे और गोल कान वाली लड़की से आप तुरंत विवाह कर लें। ऐसी लड़की आपको धनी बना देंगी।

लंबे बालों वाली लड़कियां

जिन लड़कियों के बाल लंबे और मुलायम होते हैं वो काफी किस्मत वाली होती हैं और इस तरह की लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है। जबकि जिन लड़कियों के बाल छोटे और रेशमी नहीं होते हैं वो लड़कियां ज्यादा सौभाग्यशाली नहीं होती हैं।

लाल आंखो वाली

जिन लड़कियो की आंखों के किनारे लालिमा होती है, उनको सौभाग्यशाली माना जाता है और इस तरह की लड़कियां लक्ष्मी स्वरूप होती है। इसके अलावा जिन लड़कियों की आंखे बड़ी और काली होती हैं वो भी किस्मत की धनी होती हैं।

मीठा बोलने वाली लड़कियां

कोमल आवाज वाली लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। जो लड़कियां मीठी वाणी में बात करती हैं वो हमेशा परिवार में प्यार बनाएं रखती हैं और कभी भी घर में कलह नहीं होने देती है।

Back to top button