दिलचस्प

पॉपुलैरिटी में अपने पति को टक्कर देती हैं इन खिलाड़ियों की बीवी, एक तो है पूरी दुनिया में मशहूर

क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से राज करने वाले खिलाड़ियों की पत्नियां भी किसी से कम नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां अपने पति की तरह ही लोकप्रिय हैं। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां अपने पति की तरह ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, जहां उनके लाखों फैंस हैं। जी हां, भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों अक्सर स्टेडियम में अपने पति को चीयर्स करते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में हम आपको उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में मशहूर महेंद्र सिंह धोनी पिच पर अपने शानदार प्रदर्शन से विरोधियों को मात देते ही हैं, लेकिन इनकी पत्नी साक्षी की एक झलक ही सुर्खियां बन जाती है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हाल ही में चैन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करती हुई नजर आई थी, जिसमें उन्हें धोनी के छक्के पर उछलते हुए देखा गया था। इस तरह से साक्षी जब भी कैमरे के सामने आती हैं, तो वे सुर्खियों में छा जाती हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही यूथ ऑइकन हैं। दोनों की ही लोकप्रियता लाजवाब है। जहां एक तरफ विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अपना नाम बनाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती हैं। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा पॉपुलर हैं और दोनों के ही लाखों-करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

रोहित शर्मा और रितिका शर्मा

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से बड़े बड़े से गेंदबाजों की नींद चुरा ली है, तो वहीं इनकी पत्नी रितिका अपनी खूबसूरती और अदाओं से लाखों लोगों को दिवाना बना लेती हैं। रितिका को अक्सर अपने पति रोहित के लिए मैदान में चीयर्स करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं, रितिका जब भी मैदान में होती हैं, तब वे सुर्खियों में ज़रूर छा जाती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि रितिका की लोकप्रियता भी किसी से कम नहीं है।

युवराज सिंह और हेजल कीच

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भले ही लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। युवराज सिंह ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेला, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। युवराज सिंह को आईपीएल में ज्यादा नहीं खिलाया गया, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिनके लाखों फॉलोवर्स हैं। याद दिला दें कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ब्रिटेन की एक मशहूर मॉडल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है, लेकिन अब एक्टिंग से दूर हैं।

Back to top button