अध्यात्म

महाभारत में बताई गई इन बातों का ध्यान रखने वालों को मिलती है हर काम में सफलता

अगर महाभारत में बताई गई बातों का पालन किया जाए तो हर मनुष्य अपने जीवन में सफलता पा सकता है। महाभारत के उद्योग पर्व में जीवन में सफलता पाने से जुड़ा हुए एक श्लोक बताया गया है। इस श्लोक में लिखी गई बातों को जीवन में अपना लिया जाए तो इंसान को कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। दरअसल इस श्लोक के जरिए विदुर ने धृतराष्ट्र  को कुछ ऐसी नीतियों के बारे में बताया था जिनकी मदद से मनुष्य किसी भी कार्य में सफलता पा सकता है। इसलिए अगर आप अपने जीवन में कुछ नया शुरू करने जा रहे हैं तो विदुर की बताई गई इन बातों का जरूर पालन करें।

नीति से जुड़ा श्लोक-

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालों वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते।

इस श्लोक के अनुसार इंसान को किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले नीचे बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए –

पहला नियम- जल्दबाजी में शुरू ना करें काम

इस श्लोक के मुताबिक किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले इंसान को अपने आपको पूरी तरह से तैयार कर लेना चाहिए। क्योंकि जिस कार्य को बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में शुरू किया जाता है वो कभी भी कामयाब नहीं हो पाता है। विदुर द्वारा इस श्लोक के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि जब आप किसी कार्य में एकदम कुशल हो जाएं तभी आप उस कार्य को शुरू करें। सच्चे मन से और पूरी तैयारी के साथ शुरू किए गए कार्य में सफलता जरूर मिलती है।

दूसरा नियम- काम को अधूरा ना छोड़े

अक्सर हम जब कोई नया काम शुरू करते हैं तो हमे कई बार असफलता हाथ लगती है। कई लोग असफलता से डरकर अपने काम को बीच में ही छोड़ देते हैं, जो कि गलत होता है। आप जब भी किसी काम को शुरू करें तो उसे कभी भी अधूरा ना छोड़े। क्योंकि किसी भी काम को करने के दौरान कई बार रुकावटे आ जाती हैं और जो लोग इन रुकावटों का सामना कर लेते हैं वो ही अपने कार्य में सफल हो पाते हैं।

तीसरा नियम-समय को बर्बाद ना करें

जीवन में समय से अनमोल चीज और कोई भी नहीं है। इसलिए आप अपने समय को बर्बाद ना करें और अपने जीवन के हर पल में खूब मेहनत करें। जो इंसान अपने समय की कदर सही से करता है वो हर कार्य में विजय ही होती है। इसलिए अगर आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो उस काम को शुरू करने में ज्यादा समय ना लें और सही समय पर उसे शुरू कर दें।

चौथा नियम- मन और इच्छाओं पर काबू रखें

 

 

ऊपर बताए गए श्लोक के अनुसार जो  इंसान अपने मन और इच्छाओं पर काबू पाना सीख जाता है उसे हर कार्य में सफलता जरूर मिलती है। इसलिए आप अपने मन को कभी भी अपने लक्ष्य से भटकने ना दें और सदा अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। कार्य को दिमाग के साथ साथ मन लगाकर करने से इंसान जरूर अपने लक्ष्य में कामयाब होता है।

Back to top button