अध्यात्म

जीवन में कामयाबी हासिल करनी है तो सोने से पहले जरूर करें ये काम

रात की नींद इंसान के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। रात के समय सोने से हमारे दिमाग को शक्ति मिलती है और दिमाग सुबह के समय तरोताजा महसूस करता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप रात को हमेशा शांत मन से सोए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने से पहले अगर नीचे बताई गई चीजों का ध्यान रखा जाए तो रात को अच्छे से नींद आती है और दिमाग सेहतमंद बना रहता है।

रात के समय सोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

साफ और मुलायम हो बिस्तर

जिस बिस्तर पर आप सोते हो वो मुलायम होना चाहिए ताकि आपके शरीर को आसाम मिल सकें और आपको अच्छी नींद आ सके। आप अपने बिस्तर को हर समय साफ रखें और कभी भी गंदे बिस्तर पर ना सोएं। हफ्ते में एक बार अपने बिस्तर की चादर को जरूर बदले। क्योंकि साफ चादर और तकिया होने से मन को शांति मिलती है और आपको सुकून से नींद आती है।

सही दिशा की ओर सोए

आप किस दिशा की और सोते हैं इसका प्रभाव आपकी नींद पर पड़ता है इसलिए आप हमेशा सही दिशा की और ही सोया करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय आपके पैरों की दिशा दक्षिण और पूर्व की और नहीं होनी चाहिए। और ना ही पैरों को दरवाजे की और रखकर सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जो लोग दरवाजे की और पैर करके सोते हैं उनकी सेहत पर खराब असर पड़ता है और उनको धन में हानि होती है।

सोना के लिए सबसे सही दिशा पूर्व और दक्षिण की होती है। इन दिशों की और सिर रखकर सोने से इंसान को अच्छे से नींद आती है और उनके जीवन में  शांति बनी रहती है।

कर्पूर जलाकर सोए

रात को सोने से पहले कर्पूर को जरूर जलाया करें। कर्पूर को जलाने से मन शांत हो जाता और ऐसा होने से आपको नींद अच्छी है। कर्पूर को जलाने के अलावा आप सोते समय अपने भगवान को जरूर याद करें और भगवान से अपने बुरे कामों के लिए माफी जरूर मांगे।

एकदम शांत दिमाग से सोएं

कई लोग रात को सोते हुए कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं जो कि गलत होता है। आप रात को सोने से पहले अपने दिमाग से हर उस बात को निकाल दें जिसकी वजह से आपको तनाव होता है। रात को सोते समय आप केवल सकारात्मक चीजों को ही याद करें और  किसी भी तरह की नकारात्मक चीज को ना सोचें ।

हमेशा हाथ और मुंह साफ करके सोए

कई लोग खाना खाने से बाद अपने हाथ और मुंह को साफ नहीं करते हैं और सीधा सोने के लिए चले जाते हैं। जो कि गलत होता है। रात को सोने से पहले अपने झूठे मुंह और हाथ को जरूर साफ किया करें। इसके अलावा कभी भी गंदे पैरों के साथ ना सोएं। सोते समय आपके पैर एकदम साफ होने चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद ना सोए

रात को खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही सोना चाहिए। तुरंत खाना खाने के बाद सो जाने से इंसान की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप खाना खाने के बाद कुछ देर टहला करें और 2 घंटे बाद ही अपने बिस्तर पर सोने के लिए जाया करें।

Back to top button