Breaking news

यही है पाकिस्तान की औकात! देह व्यापार के लिए सेना कर रही लड़कियों की दलाली!

नई दिल्ली – आज पाकिस्तानी सेना कि औकात दुनिया के सामने आ गई। वैसे तो पूरी दुनिया में पाकिस्तान और उसकी आर्मी कि कोई औकात नहीं है, लेकिन आज जो खुलासा हुआ है उससे पाकिस्तान का घिनौना चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है। दरअसल, पश्तून कार्यकर्ता उमर दाऊद खट्टक ने मीडिया को बताया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 100 पश्तूनी लड़कियों को अगवा कर इन लड़कियों को लाहौर में देह व्यापार के काम में लगा दिया गया है। इसके अलावा, पश्तून कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक आए दिन उनकी लड़कियों का रेप करते हैं। इस खुलासे ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तानी आर्मी अब लड़कियों कि दलाली पर भी उतर आई है। Pashtun girls as sex slaves.

पाकिस्तान ने हमारी लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाया –

अफगानिस्तान में रह रहे पश्तूनी कार्यकर्ता उमर दाऊद खट्टक ने आज पाकिस्तान सरकार और आर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार और वहां कि आर्मी ने मिलकर पश्तून की महिलाओं और लड़कियों को अपने पास कैद कर रखा है जिन्हें उसने सेक्स स्लेव बनाकर रखा हुआ है। उमर ने यह भी कहा है कि इन लड़कियों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। उमर ने न्यूज एजेंसी ANI से हुई बातचीत में बताया कि पाकिस्तानी सेना ने स्वात और वजीरीस्तान में हमला कर वहां से इन लड़कियों को उठाया है।

पाकिस्तान के खिलाफ अब पश्‍तून उठाएंगे हथियार –

इस बात से पश्तुन के नागरिकों में काफी गुस्सा है और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठाकर सशस्त्र संघर्ष करने का एलान कर दिया है। पश्तूनी नेता उमर ने कहा है कि अब वह पश्तुनिस्तान लिब्रेशन आर्मी का गठन करेंगे जिसका काम पाकिस्तानी आर्मी और सरकार को उसकी औकात दिखानी है और पश्तुन में हो रहे अत्याचारों का बदला लेना है। इसके लिए पश्तुनी नेता ने दुनिया के सभी देशों से समर्थन मांगा है। उमर ने इस बात की भी आशंका जताई है कि पाकिस्तान उनके ऊपर परमाणु हथियारों से हमला कर सकता है।

Back to top button