दिलचस्प

इंजीनियर पति ने कहा की चोटी नहीं कटवाऊंगा, तुम्हे तलाक देना है तो तुम तलाक दे दो

मध्य प्रदेश में एक पत्नी ने अपने पति की चोटी से परेशान होकर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस महिला के अनुसार इसके पति ने अपने सिर पर एक चोटी रखी है और वो इस चोटी के कारण अपने पति से तलाक लेना चाहती है। ये घटना मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पति के सिर पर चोटी होने से पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था और अब पत्नी ने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

क्या है पूरा घटनाक्रम

फैमिली कोर्ट की काउंसलर के अनुसार इनकी शादी को अभी तीन साल ही हुए हैं। पति पेशे से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर कार्य करता है जबकि पत्नी ने एमबीए की पढ़ाई कर रखी है। पत्नि के अनुसार शादी के दो सालों तक सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन दो  साल बाद इनके रिश्ते में खटास आने लग गई। पत्नी का कहना है कि पति के माता पिता का निधन कुछ साल पहले हो गया था जिसके बाद उसके पति ने अपने सिर के बालों को मुड़वाए लिया था और एक चोटी रख ली थी।

पत्नी ने कुछ समय तक अपने पति से चोटी काटने को नहीं कहा मगर बाद में लोग पति की चोटी को लेकर उसका मजाक उड़ाने लगे। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति से चोटी काटने को कहा लेकिन पति ने ऐसा करने से मना कर दिया। पत्नि के मुताबिक वो जब भी अपने पति को चोटी काटने को कहती थी तो उसका पति मना कर देता था और कहता था कि वह एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ है और उसने मन्नत रखने के चलते चोटी रखी है और ये चोटी अंतिम दम तक उसके साथ रहेगी। पत्नी ने अपने पति को खूब समझाने की कोशिश की मगर वो फिर भी नहीं माना और अंत में पत्नी ने अपने पति को तलाक देने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं ये महिला पति की चोटी से परेशान होकर 6 महीनों के लिए अपने मायके भी चले गई थी। लेकिन तब भी इसके पति ने अपनी चोटी को नहीं काटा।

चोटी  की वजह से स्टैंडर्ड कम हो रहा है

फैमिली कोर्ट की काउंसलर के मुताबिक इन दोनों का विवाद वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। इनकी शादी के दो साल के बाद सास- ससुर का निधन एक सड़क हादसे में हो गया था। पति ने अपने मां-पिता के अंतिम संस्कार के दौरान चोटी रख ली और अब अपनी चोटी काटने से मना कर रहा है। काउंसलर के अनुसार प​त्नी का कहना है कि पति के चोटी रखने की वजह से उसे सब पंडित जी बोलने लगे हैं और पत्नी चोटी को अपने स्टैंडर्ड से जोड़कर देखे रही है।

चोटी रखेगा का लिया था संकल्प

पति के अनुसार उसने अपने माता पिता के निधन के बाद संकल्प लिया था कि वो चोटी रखेगा और अपने इसी संकल्प को वो पूरा कर रहा है। पति का कहना है कि वो एक पंडित है और धार्मिक मान्यता के अनुसार ही उसने ये चोटी रखी हुई है।

Back to top button