दिलचस्प

विदाई के समय दुल्हन के प्रेमी ने बीच में ही रुकवा दी दुल्हन-दूल्हे की कार और फिर…….

अपनी प्रेमिका की शादी किसी और के साथ होने पर गुस्साएं प्रेमी ने अपनी नवविवाहित प्रेमिका का अपहरण कर लिया। इस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का अपहरण ठीक उसकी शादी होने के बाद किया और अपहरण कर अपनी प्रेमिका को जयपुर ले गया। बताया जा रहा कि इस प्रेमी ने पूरी प्लानिंग के तहत दुल्हन को अगवा किया और दुल्हन को अगवा करने के प्लन में प्रेमी के कई दोस्तों ने भी इसका साथ दिया। इतना ही नहीं ये प्रेमी अपनी दुल्हन प्रेमिका को उसके पति के सामने से ही किडनैप करके अपने साथ ले गया।

ये घटना मंगलवार की सुबह राजस्थान के उदयपुर में घटी है। पुलिस के अनुसार उदयपुर में कुछ दिन पहले ही विनीता सुथार नामक एक लड़की का विवाह हुआ था और विवाह होने के बाद इस लड़की का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया की विनीता सुथार का अपहरण उसके प्रेमी द्वारा ही किया गया था और वो विनीता को जबरदस्ती अपने साथ जयपुर ले गया।

विदाई के वक्त किया अपहरण

सोमवार को विनीता की शादी क्षितिज शर्मा नामक एक लड़के से की गई थी। शादी होने के बाद मंगलवार की सुबह विनीता के घरवालों ने उसकी विदाई की थी। विदाई होने के बाद जब विनीता अपने पति क्षितिज शर्मा के साथ गाड़ी में बैठकर अपने ससुराल जा रही थी। उसी दौरान विनीता के प्रेमी प्रियांक जींगर ने बीच रास्ते में ही इनकी गाड़ी को रोककर विनीता का अपहरण कर लिया और वो विनीता को अपने साथ जयपुर ले गया। इस वारदात को आरोपी प्रियांक जींगर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया।

पति ने करवाई अपहरण की शिकायत दर्ज

पुलिस के अनुसार विनीता का अपहरण करने के बाद विनीता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन यानी बुधवार को आरोपी प्रियांक जींगर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रियांक जींगर को जयपुर से गिफ्तार किया और जयपुर में ही इसने विनीता को अपने साथ रख रखा था। प्रियांक जींगर को गिरफ्तार करने के साथ साथ पुलिस ने प्रियांक जींगर के उन दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने इस वारादत में उसका साथ दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रियांक जींगर के जिन दोस्तों को गिरफ्तार किया है उनके नाम पुनीत नागदा, हरीश पटेल, विजय सिंह और उदय सिंह चौहान है।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि विनीता और मुख्य आरोपी को बुधवार तड़के जयपुर से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विनीता ने अपने बयान में कहा है कि वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। वहीं विनीता को पुलिस वालों ने उसके घरवालों के पास भेज दिया है। जबिक मुख्य आरोपी जींगर और उसके अन्य साथी पुनीत नागदा, हरीश पटेल, विजय सिंह और उदय सिंह चौहान  को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया हैं।

Back to top button