राशिफल

Rashifal: आर्थिक रूप से 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा शनिवार का दिन, बाकियों को मिलेगी अपार सफलता

हम आपको शनिवार 11 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 11 May 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे को नए मनोभाव आ सकते हैं। पार्टनर को सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं जिससे प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। नए कपड़ों की खरीददारी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फरमाएँ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। खुद को काम के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। यह परेशानियां कार्य क्षेत्र एवं घर से संबंधित होगी। इस समय दिमाग को शांत रखकर अपनी प्राथमिकताएं को तय करने की जरूरत है। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आप कुछ मुश्किलों का सामना करने के पश्चात सफल जरुर होंगे। लेकिन धैर्य और साहस बनाए रखना जरूरी है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। प्रेमी के साथ मन-मुटाव हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मूड बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। कोई सत्ता से जुड़ा हुआ व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आएगा। उनकी सहायता लेने से बिल्कुल ना हिचकिचाएं। खर्चे और इनकम में बैलेंस बनाने की कोशिश भी कर सकते हैं। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। आप मुसीबत से बाहर निकल पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। व्यवसाय में नए लोगों को कुछ मानदंडों को समझने में कठिन समय होगा। आपका प्रिय रिश्ते में दूरी बनाए रखेगा जिससे आप असुरक्षित महसूस करेंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। फैमिली का भरपूर समर्थन मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए वक्त अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा। रोमांटिक संबंध ठीक रहेंगे। दूसरों के साथ आप इस दिन कुछ ज्यादा ही चर्चा विचारणा कर सकते है। विवादों से दूर रहें क्योंकि आप कानूनी आरोपों में फंस सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। अपने शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा, आप अपने प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। वित्तीय मोर्चे पर यह एक लाभकारी दिन होगा क्योंकि अप्रत्याशित लाभ आपके रास्ते में आएगा। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा। आपको समय की आवश्यकता है क्योंकि कुछ चीजें गलत हो सकती हैं। आपके साथी के साथ मामूली झगड़े आपको परेशान करेंगे लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करे। जो उचित है , इस विचार को रखने में आप जरा भी न घबरायें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। आसपास के लोग आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। जीवन के सभी प्रकार के पहलु आप इस दिन समझ सकते है। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे। व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। आप अपने रोमांटिक रिश्ते में सफलता प्राप्त करेंगे। यह आपके पेशे के लिए तेजी से प्रगति करने के लिए अनुकूल दिन है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आपका साथी और दोस्त आपको अवसाद से बाहर आने में मदद करेंगे। स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को कारोबार के नए मौका मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं व्यापार और राजनीति में आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

आपने Rashifal 11 May 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 May 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 May 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नाम का पहला अक्षर बताता हैं आपका लक्की कलर, इससे जान सकते हैं हर व्यक्ति का नेचर

Back to top button