समाचार

मोदी: राजीव गांधी ने INS विराट को बनाया था टैक्सी, ससुराल वालों के साथ द्वीप पर मनाई थी छुट्टी

कल दिल्ली में की गई चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है और अपने बयान में मोदी जी ने राजीव गांधी पर आईएनएस विराट का निजी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कल दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टियां मनाने के लिए किया था। इटली से राजीव गांधी के ससुराल वाले भारत आए थे और राजीव गांधी अपने इन रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आईएनएस विराट के जरिए एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने के लिए गए थे।

किया टैक्सी की तरह आईएनएस विराट का इस्तेमाल

राजीव गांधी पर ये आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक टैक्सी की तरह किया था। राजीव गांधी अपने ससुराल वालों और दोस्तों के साथ आईएनएस विराट युद्धपोत के जरिए एक द्वीप पर गए थे और इस द्वीप पर ये 10 दिनों तक रहे थे। इन 10 दिनों तक हर कोई इन लोगों की सुरक्षा में तैनात रहा था। मोदी ने कहा, आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया था। उस समय आईएनएस विराट हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात था। मगर इसका इस्तेमाल गांधी परिवार को द्वीप पर ले जाने के लिए किया गया और आईएनएस विराट द्वीप पर 10 दिनों तक खड़ा रहा।

इस द्वीप पर गए थे राजीव गांधी

आपको बता दें कि जिस द्वीप पर गांधी परिवार के जाने की बात मोदी ने की थी उसका नाम बंगाराम है और ये द्वीप दक्षिण भारत में कोचीन से 465 किलोमीटर पश्चिम की ओर लक्षद्वीप के पास स्थित है। ये द्वीप  0.5 स्क्वायर किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है और इस द्वीप पर कोई भी देश का नागरिक आसानी से जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ये द्वीप बेहद ही सुंदर है और एकदम सुरक्षित है। राजीव गांधी इस द्वीप पर अपने परिवार के लोगों के साथ साल 1988 में नए साल का जश्न मनाने के लिए गए थे और उस समय ये देश के प्रधानमंत्री थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए इस द्वीप पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दोस्त भी उनके साथ गए थे। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि राजीव गांधी के बेहद खास दोस्त रहे अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी इनके साथ इस द्वीप पर गए थे।

12 तारीख को होने हैं दिल्ली में मतदान

गौरतलब है कि दिल्ली राज्य में 12 तारीख को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहें हैं और लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस, बीजेपी और आप पार्टी की और से कई रैलियां की जा रही हैं। दिल्ली में कल सबसे पहले प्रियंका गांधी ने भी एक रैली की थी और इस रैली के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं प्रियंका गांधी की रैली के बाद पीएम मोदी ने भी दिल्ली की जनता को संबोधित किया था और राजीव गांधी पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

Back to top button