बॉलीवुड

शादी के एक साल बाद सोनम कपूर का खुलासा, कहा- ‘मेरा वजन बढ़ गया और स्किन खराब हो गई, लेकिन…’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने पिछले साल बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ धूमधाम से शादी रचाई। शादी के एक साल बाद सोनम कपूर ने खुद से जुड़े कुछ राज खोले हैं, जिसको जानकर उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हो गये हैं। सोनम कपूर ने शादी के सालगिरह के मौके पर अपने फैंस से एक गहरा राज शेयर किया। जी हां, सोनम कपूर अब बिल्कुल एक आम लड़की की तरह नजर आने वाली हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुल के बात की है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जहां एक तरफ सोनम कपूर फिल्मों में साधारण किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इन्हें फैशन क्वीन कहा जाता है। सोनम कपूर के पास फैशन का जबरदस्त सेंस हैं, जिसकी वजह से ये काफी ज्यादा मशहूर हैं। सोनम के फैंस सेंस के आगे कोई भी अभिनेत्री टिक नहीं सकती है। ऐसे में अब सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जोया फैक्टर में साधारण किरदार निभाने वाली हैं, जिसको लेकर उन्होंने ढेर सारे खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं, सोनम कपूर ने इस दौरान भारतीय लड़कियों के बारे में भी ढेर सारी बातें की।

शादी के बाद मैंने वजन बढ़ा लिया- सोनम कपूर

सोनम कपूर ने कहा कि शादी के बाद मेरा वजन बढ़ गया, मेरी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गए और मेरी स्किन खराब हो गई, लेकिन इन सबके बावजूद मैं यही कहना चाहूंगी कि सब कुछ ठीक है। इतना ही नहीं, सोनम कपूर ने कहा कि मैं अपने इस लुक से परेशान नहीं हूं, क्योंकि यह लुक मेरा है और मेरे लिए ही है, ऐसे में यह बहुत ही खूबसूरत लुक है। बता दें कि सोनम फिल्म जोया फैक्टर में इसी तरह का किरदार निभाने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने यह लुक अपनाया है।

लड़कियों पर बनाया जाता है दबाव- सोनम कपूर

सोनम कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारत में लड़कियों के ऊपर बहुत दबाव डाला जाता है, जैसे कि आपकी शादी किससे हो रही है, वह कितना पढ़ा है, तुम्हारी स्कीन ऐसी क्यों दिख रही है, धूप में मत जाओ…वगैरह वगैरह। इसीलिए सोनम कपूर ने कहा कि मैंने सोचा कि क्यों न मैं भी इसी तरह के किरदार में रहूं। सोनम कपूर ने कहा कि फिल्म जोया फैक्टर में इसी तरह का किरदार है, जोकि मुझे बहुत पसंद आई है और मैं एक औसत लड़की का किरदार जीना चाहती हूं।

14 जून को रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म

बताते चलें कि फिल्म जोया फैक्टर 14 जून को पर्दे पर रिलीज होगी, जिसमें आप सोनम कपूर को इसी तरह के लुक में पाएंगे। सोनम कपूर साधारण लुक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर्दे  पर रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके फैंस का खूब प्यार मिला और अब फिल्म जोया फैक्टर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button