बॉलीवुड

मेट गाला 2019: कोई लैंप तो कोई बर्गर बनकर पहुंचा, सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा है मजाक..

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: हर साल न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाला प्रोग्राम हैं। बता दें कि ये एक चैरिटी गाला है जो हर साल न्यूयॉर्क में मई महीने के पहले हफ्ते में आयोजित किया जाता है। हर साल इस गाला की एक थीम रखी जाती है जिसके हिसाब से सेलेब्स उसमें भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि इस बार के मेट गाला में कई सेलेब्स अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहे। बता दें कि इस बार मेटा गाला की थीम ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’ थी। इस बार प्रिंयका चोपड़ा जहां अपने लुक को लेकर के काफी ट्रोल हुई वहीं दीपिका के लुक की सभी ने खूब तारीफ करी। बता दें कि मेट गाला 2019 में आए सेलेब्स के लुक्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल किस-किस सेलेब ने अपने लुक से लोगों को हैरान किया है। किसको लोगों ने पसंद किया है और किसका मजाक उड़ा है।

प्रियंका चोपड़ा

 

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थी। बता दें कि प्रियंका इस गाला में अपने लुक को लेकर काफी ट्रोल हुई हैं। प्रियंका ने डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना था। इसके साथ ही उन्होंने थाई हाई स्लिट इस गाउन में प्रियंका ने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके गाउन पर पिंक और येलो कलर के फेदर लगे हुए थे। सिर पर एक बड़ा सा क्राउन था और उनका मेकअप भी बिल्कुल अलग था। वहीं निक जोनास वाइट कलर के कोट पैंट पहनकर इस इवेंट में शरीक हुए थे।

दीपिका पादुकोण

 

वहीं बात करें दीपिका पादुकोण की तो उनके मेट गाला इवेंट में लुक की काफी प्रशंसा हो रही है। दीपिका ने इस इवेंट में पिंक कलक के स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। दीपिका का ये गाउन जैक पोजन ने डिजाइन किया है। उनके गाउन की खास बात ये थी कि उसको थ्री प्रिंटेड पीस को जोड़कर बनाया गया था। दीपिका इस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी उनकी इस ड्रेस के साथ ही उनकी हेयर स्टाइल पर भी काफी अलग थी। कुल मिलाकर दीपिका के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है। वो इस ड्रेस में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी।

लेडी गागा

 

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा भी अपने फैशन सेंस और लुक्स के लेकर अक्सर ही खबरों में रहती हैं। उनका बोल्ड फैशन लोगों का ध्यान उन पर खींच ही लाता हैं। वो हमेशा ही अपने वियर्ड फैशमम को लेकर के खबरों में बनी रहती हैं। बता दें कि मेट गाला 2019 में भी लेडी गागा कुछ इसी अंदाज में नजर आई और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बता दें कि लेडी गागा रेड कार्पेट पर 24 फीट लंबी गाउन पहन कर पहुंची थी। जिसके बाद रेड कार्पेट पर ही उन्होंने एक के बाद एक अपने 4 लुक्स बदलें। सबसे पहले लेडी गागा ने बलून स्टाइल पिंक कलर की ड्रेस में एंट्री ली। इसके बाद वो ब्लैक कलर की गाउन में दिखीं  इसके बाद लेडी गागा पिंक कलर के वन पीस में दिखीं। इसके बाद लेडी गागा बिकिनी और हाइ हील्स में भी नजर आईं। बता दें कि लेडी गागा का ये पूरा लुक Brandon Maxwell द्वारा तैयार किया गया था।

केटी पेरी

 

अमेरिकन सिंगर केटी पेरी भी भी हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर के सुर्खियों में रहती हैं। मेट गाला में भी कैरी एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आई और सबकी आंखे उन्हीं पर टिक गई। कैरी एक बर्गर के कास्ट्यूम में नजर आईं। इसके बाद कैरी एक लैंप की ड्रेस में भी नजर आईं हैं उनकी ड्रेस के चारों तरफ कैंडिल्स लगी हुई हैं। कैटी को ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ रहा हैं।

कार्डी बी

 

अमेरिकन सिंगर कार्डी बी ने भी मेट गाला में अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि कार्डी ने मरून कलक का एक गाउन पहना हुआ था और उनकी ड्रेस के साथ अटैच टेल उनके लुक को सबसे अलग बना रही थी। बता दें कि कैटी के लुक का भी सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है।

Back to top button