राशिफल

Rashifal: जिम्मेदारियों से भरा रहेगा दिन, 4 राशियों को वित्तीय मामलों को लेकर मिलेगी गुड न्यूज

हम आपको बुधवार 8 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 8 May 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आप करीबी दोस्त के साथ कुछ गलतफहमियों को सुलझाने में सक्षम होंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ सैर करने से स्थिति बदल जाएगी। आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद ना हो, कोई बड़ा व्यापारिक सौदा भी हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु ना रहें। सट्टेबाजी में आपको अधिक मुनाफा होगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में आपको शुभ समाचार मिल सकते है। जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। समस्या से मुक्ति मिलेगी। अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पारिवारिक माहौल भी सौहार्दपूर्ण रहेगा। संतान प्राप्ति की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मित्रों के साथ यात्रा का योग है। यात्रा पर अनावश्यक खर्च से बचें। पार्टनर से रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा, जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस की प्लानिंग को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप यथार्थवादी रवैया अपनाएँ। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। फिलहाल के लिए यात्रा टाल दें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रिश्तों में आयी कड़वाहट दूर होगी। व्यापार में हानि होने की संभावनाएं बनेगी और आपके कार्यों में मुश्किलें उत्पन्न होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयम रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप कुछ चीजों को लेकर अति आत्मविश्वास में रहेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। वित्तीय मामलों को लेकर आपको कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। व्यापार में विस्तार की संभावना है लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर तारीफ होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों के बाद आपको अच्छा टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पार्टनर की भावनाओं को समझें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने के आसार हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के काम से लाभ होगा। कागजी कार्रवाई पूरी रखें। आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है इससे अपने कार्य बिगड़ेंगे। आपके प्यार को बढ़ावा मिलेगा, संतान या सुसराल की ओर से शुभ समाचार मिल सकते है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले पुराने प्यार को फिर से याद कर सकते हैं। करियर से जुड़े आवश्यक निर्णय लेने को यह काफी ही शानदार दिन है। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए करना चाहिए। गुजरा वक्त आपको भूल जाना पड़ेगा तभी आगे बढ़ पाएंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी मेहनत से आप अपने करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। स्वयं के मन को शांति बनाए रखनी पड़ेगी तभी आप हर काम ठीक से कर पाएंगे। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। अस्वस्थता हावी रहेगी। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह बहुत ही शानदार दिन है। ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा। आपको अपने जिद्दी व्यवहार पर काम करने की आवश्यकता है क्योंकि आप पहले से ही परेशानी का सामना कर रहे हैं। आपके मन में कर्तव्य और जिम्मेदारियां सबसे महत्वपूर्ण हैं। चीजों के प्रति आपका दृष्टिकोण तुच्छ नहीं होगा। आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। जीवन में आने वाली समस्त प्रकार की समस्याओं का आप लोगों को सामने करना सीखना पड़ेगा तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। पुराने दोस्त से मनमुटाव दूर होगा। आप अपने बच्चों के साथ दोस्ताना बर्ताव करें। मन में वैचारिक उथल-पुथल हो सकती है। मन में इधर-उधर के विचार आ सकते हैं। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है।

आपने Rashifal 8 May 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 May 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 May 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दुश्मनों की हर चाल फ़ैल कर देगा बजरंगबली का ये उपाय

Back to top button