बॉलीवुड

मेट गाला 2019: प्रिंसेस लुक में नजर आई दीपिका पादुकोण, वायरल हुई तस्वीरें

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2019 स्टार्स के ग्लैमरस की वजह से यादगार रहा। इस इवेंट में दुनिया भर के सितारों ने हिस्सा लिया। इस बार इस समारोह की थीम कैंप्स: नोट्स ऑफ फैशन है, जिसके मुताबिक हर स्टार को कुछ अलग करना था। इसी सिलसिले में तमाम सितारे अलग थलग लुक में नजर आएं, जिससे यह इवेंट काफी यादगार रहा। इस इवेंट में प्रियंका से लेकर दीपिका समेत तमाम सितारे शामिल हुए। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मेट गाला में तमाम सितारे अपने हिसाब से ड्रामेटिक लुक नजर आएं, जिसकी वजह से दीपिका का लुक काफी चर्चा में रहा। इस इवेंट में दीपिका काफी अलग थलग लुक में नजर आई। इस लुक में दीपिका किसी परी से कम नहीं लग रही थी। हालांकि, दीपिका ने बताया कि उन्होंने ज्यादा हैवी लुक नहीं अपनाया, क्योंकि वो फिल्म छपाक के किरदार से बाहर अभी आना ही नहीं चाहती हैं, जिसकी वजह से उन्होंने हल्का लुक ही अपनाया।

3डी गाउन में आईं नजर दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इस इंवेट में पिंक कलर की 3डी गाउन में नजर आई, जिसमें वे किसी परी या राजकुमारी से कम नहीं नजर आ रही हैं। हल्के मेकअप के साथ हेयरस्टाइल दीपिका पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। फिल्म छपाक में एक सीरियस किरदार निभाने की वजह से दीपिका अभी उसी किरदार में रहना चाहती हैं, जिसकी वजह से उन्होंने इवेंट में सिंपल लुक ही अपनाया। हालांकि, सिंपल लुक के बावजूद दीपिका का लुक फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

प्रियंका के लुक का उड़ा मजाक

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी ज्यादा चर्चा में रहा। प्रियंका के इस लुक का अंदाजा किसी को भी सपने में भी नहीं हुआ होगा। प्रियंका चोपड़ा ने ड्रेस तो ठीक पहनी थी, लेकिन हेयरस्टाइल की वजह से ट्रोल होती गई। इतना ही नहीं, लोगों ने प्रियंका की तुलना भूत से कर डाली और कहा कि हमें नहीं पता था कि आप इतना डरावनी लगेंगी और अमेरिका जाकर फैशन सेंस ही भूल जाएंगी।

सालों बाद इस इवेंट में नजर आई ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने भी इस इवेंट में भाग लिया और उन्होंने भी काफी अच्छे से खुद को तैयार किया। ईशा अंबानी के इस लुक को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ईशा अंबानी ने इस इवेंट में काफी सिंपल लुक अपनाया था, लेकिन लोगों के बीच खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि ईशा अंबानी ने पिछले साल शादी की थी और शादी के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। बता दें कि ईशा ने लेवेंडर कलर के गाउन के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं, जिसमें काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

Back to top button