अध्यात्म

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी ना करें ये काम, साथ ही इस शुभ मुहुर्त में करें पूजा और खरीदें सोना

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म हैं जिसमें प्रत्येक दिन का एक खासा महत्व और किसी कार्य को करने का एक शुभ मुहुर्त और दिन होता है। हिंदू धर्म के लोग किसी भी कार्य एक विशेष मुहुर्त में करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी कार्य को शुभ मुहुर्त में किया जाता है तो ऐसा करना अधिक फलदायी होता है। बता दें कि हिंदू धर्म में वैशाख महीना अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते हैं। और इस बार यह तिथि 7 मई को है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय ना हो अर्थात कभी ना खत्म होने वाला। इसलिए इस तिथि में किसी भी कार्य को करना फलदायी और शुभकारी होता है। लेकिन ज्ञान की कमी के कारण कुछ लोग इस दिन ऐसा काम कर देते हैं जिससे इस तिथि का उल्टा प्रभाव पड़ता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होने की बजाए रूष्ट हो जाती हैं। तो आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि अक्षय तृतीया के दिन आपको भूलकर भी किन कार्यों को नहीं करना चाहिए। ताकि मां लक्ष्मी आपसे रूष्ट ना हों और आप पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे।

क्रोध न करें

वैसे तो किसी के बारे में भी बुरा सोचना और बुरा करने वालों से भगवान कभी प्रसन्न नहीं होते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अक्षय तृतीया के दिन किसी के लिए भी मन में किसी प्रकार का क्रोध वा द्वेष की भावना ना रखें। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करें। माना जाता है कि जो कोआ भी दूसरों के प्रति मन में बुरा भाव रखता है उससे मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं।

खाली हाथ घर न जाएं

अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर नहीं जाना चाहिए। यदि आप सोना खरीदने में सक्षम नहीं है तों आज के दिन किसी भी प्रकार की धातु से बनी कोई भी नई वस्तु घर पर लेकर जरूर जाएं।

पूजा में तुलसी का उपयोग

अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। बता दें कि इस दिन भगवान की पूजा में कोई भी प्रसाद बनाएं तो उसमें तुलसी का उपयोग अवश्य करें। इसी के साथ ध्यान दें कि इस दिन तुलसी माता को स्नान करा कर और उनको वस्त्र पहनाने के बाद ही तुलसी के पत्तों को प्रसाद में मिलाए। अन्यथा शुभ फल की जगह अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

विष्णु-लक्ष्मी की एकसाथ करें पूजा

 

बता दें कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा साथ में ही करनी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान पति पत्नी है तो उनकी साथ में पूजा अर्चना शुभ माना जाता है।

पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

जैसा की हमने आपको बताया कि हिंदु धर्म में हर कार्य मुहुर्त देखकर और शुभ घड़ी में ही किया जाता है, उसी प्रकार से अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा और सोना खरीदने के लिए भी शुभ मुहुर्त का होना फल प्राप्ति के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं आज पूजा करने और सोना खरीदने का शुभ मुहुर्त।

तिथि- 7 मई 2019

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 5.40 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक।

सोना खरीदने का मुहूर्त- सुबह 6.26 बजे से लेकर रात 11.47 बजे तक।

Back to top button