स्वास्थ्य

राई खाने से जुड़े हैं अनेक फायदे, मिनटों में करे कई बीमारियों को दूर

राई सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है और इसका सेवन करने से कई तरह के रोगों को सही किया जा सकता है। राई दिखने में सरसों के दानों की तरह ही होती है और इसका प्रयोग कई तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। राई दिखने में काफी छोटी होती है मगर कई तरह की बीमारियों को दूर करने में ये काफी असरदार साबित होती है।

राई को खाने से जुड़े फायदे-

सूजन कम करे

राई खाने के फायदे सूजन को कम करने में बहुत ही असरदार होते हैं। किसी भी तरह की सूजन को कम करने में राई कारगर साबित होती है। शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आने पर आप राई को गर्म कर लें और एक कपड़े में इसे बांध लें। अब आप अपने शरीर के उस हिस्से में इससे सिकाई करें जहां पर सूजन है। राई से सिकाई करने से सूजन कम हो जाएगी। सिकाई के अलावा राई का लेप लगाने से भी सूजन कम हो जाती है।

जुकाम से राहत मिले

राई के औषधीय गुण सर्दी जुकाम को दूर करने के काम आते हैं। राई का सेवन करने से जुकाम को सही किया जा सकता है। जुकाम होने पर आप राई को पीसकर इसका एक पाउडर तैयार कर लें और फिर इस पाउडर को शहद में मिलाकर खा लें। शहद और राई के मिश्रण को खाने से जुकाम एकदम दूर हो जाता है। वहीं अगर आप राई को नहीं खाना चाहते हैं तो आप इसके पाउडर को सूंघ लें। राई का पाउडर सूंघने से नाक खुल जाती है और जुकाम सही हो जाता है।

पेट के कीड़े हों खत्म

पेट के कीड़ों को मारने के लिए लोग कई तरह के चूर्ण का सेवन किया करते हैं। लेकिन फिर भी ये कीड़े खत्म नहीं हो पाते हैं। राई खाने के फायदे पेट के कीड़ों का खात्मा करने में असरदार साबित होते हैं। अगर आपके भी पेट में कीड़े हैं तो आप राई का सेवन करें। राई का पानी पीने से पेट के कीड़े एकदम खत्म हो जाते हैं। राई का पानी तैयार करने के लिए आप इसको रात भर के लिए पानी के अंदर भिगो दें और सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

जोड़ो का दर्द करे सही

राई के औषधीय गुण जोड़ों के दर्द को दूर करने के काम आते हैं। जोड़ो में जिन लोगों को दर्द की परेशानी रहती है वो लोग राई का लेप अपने जोड़ों पर लगाएं लें। राई का लेप तैयार करने के लिए आप थोड़े से राई के दानों को लेकर उन्हें कपूर के साथ पीस लें और फिर इसमें सरसों का तेल मिलाकर लेप तैयार कर लें। इस लेप से आप दिन में दो बार अपने जोड़ों की मालिश करें। आपके जोड़ों का दर्द एकदम गायब हो जाएगा।

हैजे करे सही

राई खाने के फायदे हैज़ा जैसे गंभीर बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। हैजे की बीमारी को राई की मदद से सही किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हैजे के मरीज के पेट पर राई को पीसकर लगाया जाए तो मरोड़ से आराम मिल जाता है।

रखें इन बातों को ध्यान

अगर राई का अधिक सेवन कर लिया जाता है तो आपको उल्टी और पेट से जुड़ी कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। इसलिए आप संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें। वहीं जो महिलाएं गर्भवती हैं वो राई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें और डॉक्टर के कहने पर ही राई को खाएं।

Back to top button