बॉलीवुड

धोनी को डेट कर चुकी हैं साउथ की ये अभिनेत्री, बेक्रअप के बाद बोली थी- ‘बदनुमा दाग था रिश्ता’

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक नाम फेम बनाने वाली राय लक्ष्मी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। राय लक्ष्मी को साउथ इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्री के रुप में जाना जाता है। राय लक्ष्मी ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें उस तरह की सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बारे में उन्होंने सोचा था। जी हां, राय लक्ष्मी ने अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री राय लक्ष्मी का नाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जोड़ा गया था, जिसके बारे में उन्होंने खुद ही खुलासा किया था। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

राय लक्ष्मी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने कभी भी अपने करियर से पीछे नहीं हटी। राय लक्ष्मी का जन्म का बैंगलोर में हुआ था, जिसके बाद इन्होंने धीरे धीरे मॉडलिंग अपना करियर बनाया। राय लक्ष्मी का नाम कई अभिनेताओं और सितारों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय तक चर्चा में रही थी। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी राय लक्ष्मी को लेकर कोई बातचीत नहीं की।

महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर चुकी हैं राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि मैंने उन्हें डेट किया था। हालांकि, उनकी इस डेट के बारे में कभी भी महेंद्र सिंह धोनी नहीं बोलें। इतना ही नहीं, माना जा रहा था कि राय लक्ष्मी ने सुर्खियों में  बनने रहने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नाम का फायदा उठाया। बता दें कि राय लक्ष्मी ने ब्रेकअप के बाद बहुत ही ज्यादा हंगामा किया था, जिससे बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में थी।

2008 में हुई धोनी से राय लक्ष्मी की मुलाकात

राय लक्ष्मी के मुताबिक, उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से साल 2008 के आईपीएल में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ दये थे। राय लक्ष्मी के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन बाद में कहासुनी होने की वजह से हमारा रिश्ता टूट गया था। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी राय लक्ष्मी के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर नहीं लगाई थी, ऐसे में राय लक्ष्मी की बातों कोई आधार नहीं मिला।

बदनुमा दाग की तरह था रिश्ता- राय लक्ष्मी

 

राय लक्ष्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैंने धोनी के बाद तीन लोगों को डेट किया, लेकिन मेरा नाम फिर भी धोनी के साथ ही जोड़ा जाता है। इसके अलावा राय लक्ष्मी ने ये भी कहा था कि बदनुमा दाग की तरह था, जिसे अभी तक मैं नहीं धुल सकी हूं। साथ ही आपको बता दें कि राय लक्ष्मी ने धोनी के अलावा राय लक्ष्मी का नाम क्रिकेटर और बिग बॉस कंटेस्टेंट श्रीसंत को भी डेट किया है।

Back to top button