दिलचस्प

जमीन पर लेटकर साक्षी संग धोनी ने शेयर की तस्वीर, लिखा- ‘जब फ्लाइट सुबह जल्दी हो तो…’

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की टीम चैन्नई आईपीएल के इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल कर चैन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में नंबर वन पर है। चैन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को कोलकाता को 7 विकेट से मात दिया। इस मैच के बाद चैन्नई की टीम का अगला मुकाबला राजस्थान है, जिसके लिए धोनी अपनी टीम के साथ रवाना हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर उन्होंने खुद ही चुटकी ले ली है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

महेंद्र सिंह धोनी धोनी की चैन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने के इरादे से  धोनी की टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है, लेकिन इससे पहले ही कैप्टन कूल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की। तस्वीर अपलोड करने के साथ ही कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी कैप्शन भी दिया है, जोकि उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चैन्नई अपने जीत से काफी गदगद है, लेकिन आईपीएल के बिजी शैड्यूल की वजह से सेलिब्रेशन का फिलहाल समय नहीं मिल पा रहा है।

जमीन पर लेटे हुए नजर आएं धोनी और साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी फ्लाइट का इंतजार करते हुए जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, धोनी और साक्षी बैगपैक पर अपना सिर रखकर सो रहे हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया, जिसे अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

सुबह फ्लाइट जल्दी हो तो यही होता है- महेंद्र सिंह धोनी

 

View this post on Instagram

 

After getting used to IPL timing this is what happens if u have a morning flight

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

क्यूट सी तस्वीर शेयर करने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। धोनी ने फोटो के साथ लिखा है कि आईपीएल के समय के आदी होने के बाद जब आपकी फ्लाइट सुबह जल्दी होती है तो ये होता है। मतलब साफ है कि धोनी और साक्षी सुबह सुबह फ्लाइट के इंतजार के बहाने थोड़ा सा रेस्ट कर रहे थे। बता दें कि धोनी इस तरह की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और खुद को फैंस के साथ जोड़े रखते हैं।

शीर्ष पर पहुंची चैन्नई सुपर किंग्स

मंगलवार को चैन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को हराकर इस सीजन में टॉप पर पहुंच गई है। बता दें कि टॉस जीतकर चैन्नई ने कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की पूरी टीम चैन्नई के सामने लड़खड़ा गई, जिसकी वजह से सिर्फ 108 रन ही बना पाई, इसके जवाब में चैन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Back to top button