दिलचस्प

मैदान में तख्ती लेकर खड़ी ‘दादी मां’ से मिलने आएं धोनी, कहा- ‘आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई’

बुधवार को मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया है। इस मैच में रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने चैन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से मात दे दिया। यह मैच आखिरी मोड़ तक काफी रोमांचक रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निराशाजनक बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में हार्दिक पांड्या और पोलार्ड की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चैन्नई सुपर किंग्स को 171 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में चैन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट गवां कर 133 रन ही बना पाई, लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा काम किया, जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, लेकिन जैसे ही धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आएं, वैसे ही पूरा स्टेडियम धोनी धोनी से गूंज गया। घरेलू मैदान न होने के बावजूद धोनी धोनी के नारे लगना इसी तरफ इशारा करता है कि धोनी की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है। जब धोनी मैदान में जा रहे थे, तब प्रशंसक उनके साथ सेल्फी भी लेने के लिए उतावले दिखें, लेकिन इसी बीच एक दादी मां चर्चा में आ गई।

स्टेडियम में दिखीं दादी मां

जब पूरे स्टेडियम में धोनी धोनी की गूंज हो रही थी, तभी सबकी निगाह एक बूढ़ी मां यानि दादी मां पर पहुंची। जी हां, दादी मां के हाथ में एक तख्ती थी, जिसमें लिखा था कि मैं यहां सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए आई हूं। इतना ही नहीं, जब इस खास फैन के बारे में धोनी को स्टाफ ने बताया तो धोनी ने जो किया, उससे पूरा का पूरा माहौल भावुक हो गया। धोनी और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन काफी यादगार बन गया।

दादी मां के पास दौड़े चले आएं धोनी

जैसे ही धोनी को दादी मां के बारे में सूचना मिली, वैसे ही धोनी अपने इस खास फैन से मिलने के लिए दौड़े चले आए। धोनी ने आकर दादी मां से मुलाकात की और उन्हें काफी सम्मान किया। इतना ही नहीं, दादी मां के साथ एक कन्या भी आई थी, जिसने धोनी के पैर छुए और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद धोनी ने दादी मां के साथ सैल्फी ली और चैन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस पर अपना एक ऑटोग्राफ भी दिया, लेकिन यह सब देखकर माहौल काफी भावुक हो गया था। हालांकि, दोनों के चेहरे के भाव बता रहे थे कि दोनों एक दूसरे से यही कह रहे थे कि आप से मिलकर बहुत खुशी हुई।

मजाक में धोनी ने फैन को दौड़ाया

हाल ही में जब धोनी चैन्नई के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे, तो एक फैन वहां आ गया। फैन ने धोनी को गले लगाने की कोशिश की तो धोनी ने उसके साथ थोड़ी सी मस्ती कर ली और उन्होंने अपने फैन को थोड़ी दूर तक दौड़ाया भी। इतने में ही चैन्नई के कोच लक्ष्मीपति बालाजी  दोनों के ईर्द गिर्द चक्कर काटते हुए नजर आएं। बता दें कि धोनी अपने इसी कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

Back to top button