बॉलीवुड

तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी से परेशान पड़ोसी, पहुंच गए थाने

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स से ज्यादा उनके बच्चे खबरों में बने रहते हैं और ऐसे ही फेमस स्टार किड हैं तैमूर अली खान। बता दें कि तैमूर की पॉपुलेरिटी इतनी ज्यादा है कि उनकी तस्वीर लेने के लिए उनके घर के बाहर कैमरापर्सन हर वक्त मौजूद रहते हैं। तैमूर की एक झलक के लिए कैमरापर्सन पूरा दिन उनका इंतजार करते हैं। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है की तैमूर की कोई लेटेस्ट पिक्स आते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। जिससे साफ जाहिर है कि तैमूर की पॉपलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं।

लेकिन अब तैमूर की ये पॉपुलेरिटी उनके पड़ोसियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। बता दें कि तैमूर की पॉपुलेरिटी के चलते उनके पड़ोसियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते अब उनके पड़ोसियों ने पुलिस कम्प्लेन कर दी है। बता दें कि लेकिन पड़ोसियों ने वो कम्प्लेन तैंमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है। दरअसल तैमूर की लेटेस्ट तस्वीर लेने के लिए पपराजी उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं, जिसके चलते सैफ-करीना के पड़ोसियों को हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद परेशान होकर परेशानियों में थाने में कम्पलेन लिखवा दी है।

इस शिकायत के बाद पुलिस ने पपराजी को सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है। लेकिन इसके अलावा और दूसरी जगहों पर तैमूर पर कैमरों की नजर टिकी ही रहती है। बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि सैफ अली खान ने अपने बच्चे तैमूर के चलते पपराजियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन बाद में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।

बता दें कि पपराजियों का भी इसमें कोई दोष नहीं हैं। तैमूर की क्यूटनेस का पूरा देश दीवाना है उनकी कोई भी लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो जाता है। जिस वजह से पपराजी तैमूर की हर एक तस्वीर के लिए उतावले रहते हैं। बता दें कि तैमूर की लेटेस्ट तस्वीर हजारों में बिकती है। इस बात का खुलासा एक शो के दौरान हुआ था। हालांकि खबरें तो ये भी थी कि मेकर्स तैमूर को लेकर के फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन ये सब महज खबरें ही रह गई, इस तरह की किसी भी बात को कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वैसे करीना ने एक बार तैमूर के फिल्मों में आने को लेकर कहा था कि, उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बहुत जल्द ही शुरू कर दिया था जिस वजह से वो ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाई, लेकिन तैमूर के मामले में वो ऐसा नहीं करेंगी। पहले तैमूर अच्छे से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगा उसके बाद वो खुद से डिसाइड करेगा की आखिर उसे अपनी लाइफ में आगे करना क्या है।

Back to top button