राशिफल

आज सूर्यदेव इन 8 राशियों का भाग्य करेंगे रोशन, जीवन का हर दुःख होगा दूर, पूरी होंगी मुरादें

हम आपको रविवार 5 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 5 May 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। व्यक्तिगत मोर्चे पर गलतफहमी से संबंध खराब होंगे। छात्र उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के अपने निर्णय के साथ दृढ़ रहेंगे। वाणी पर संयम रखिएगा। लोगों से मिले एवं उनसे सकरात्मक बातचीत करे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। व्यवसाय में धन के आगमन की गति आज बहुत तेज रहेगी। शेयर में निवेश से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। प्रेमी के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवारिक सुख में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें। किसी नए जॉब प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। यदि आप राजनीति में एक्टिव हैं तो कोई सुअवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। अभिभावक हर फैसले में बच्चों का साथ देंगे। अकेले निर्णय लेने से बचें। आपके उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न हैं। आपको अपने शब्दों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे। उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। सूर्य देव की उपासना करना इनके लिए फलदायक साबित होगा। इनके जीवन में उजाला आ सकता हैं। आपको विवाह करने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता हैं। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आपके सभी कार्य ठीक समय पर पूर्ण हो सकते है। परिवार में इस दिन माहौल शांत बना रह सकता है। उत्तम समय का आपको ठीक से उपयोग करना सीखना होगा। कारोबार में लाभ हो सकता है और आप कोई पुण्य का काम भी कर सकते हैं। खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। कई रुके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा वह आप ही के हित में रहेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। सामाजिक समारोह के दौरान आपको सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। अपने दिन की शुरुआत सुबह की सैर से करें। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। अपने क्रोध को जितना हो सके आप उतना काम करे तभी आप हर कार्य में सफलता पा सकते है। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आप एक आवश्यक प्रस्ताव को अस्वीकार कर सकते हैं जो आप लोगों को आकर्षित नहीं करेगा। यात्रा आप लोगों को बिजी रख सकती है। धार्मिक कार्य तो पूर्ण होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आपका काम दरकिनार हो सकता है, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपके जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा तथा आपके रिश्ते में मधुरता भी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा, अत: आप आराम महसूस करेंगे। कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सम्बन्धी भोजन या जिम उपकरण खरीद सकते हैं। आज किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। प्यार के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ को भी इस समय का लाभ होगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। आप अपने घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगीं, लेकिन आप घबराएं नहीं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। आपके पास वित्त के मामले में एक जटिल समय होगा एवं कुछ पुराने ऋण आप लोगों को परेशान करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। कार्य के प्रति आप सक्रीयता दिखने में उत्सुक रह सकते है। आपके प्रयास लक्ष्य तक पहुँचने में सफल रह सकते है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते है। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

आपने Rashifal 5 May 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 May 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 May 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान राम के अनुसार, अगर कोई आपको अपशब्द कहें, तो इस तरह से दें उस व्यक्ति को जवाब

Back to top button