स्वास्थ्य

चेहरे पर लगाएं ये चीजें रातों रात मुंहासे हो जाएंगे चेहरे से गायब

मुंहासे किसी को भी हो सकते हैं और चेहरे पर मुंहासे होने पर लोग कई बार दवा का सेवन कर लेते है। ताकि उनको जल्द से जल्द मुंहासों से निजात मिल सके। लेकिन दवा खाने के बाद भी लोगों को मुंहासों से आराम नहीं मिल पाता है और ये कम होने की जगह और बढ़ने लगते हैं। अगर आपको भी खूब मुंहासे होते हैं और आप इन्हें दूर करना चाहते हैं, तो दवा खाने की जगह नीचे बताए गए उपायों को अपनाएं। इन उपायों को अजमाने से आपके मुंहासे एक रात के अंदर ही चेहरे पर से गायब हो जाएंगे।

चेहरे पर लगाएं ये चीजें, मुंहासों से मिल जाएगी निजात

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल को मुंहासों पर लगाने से बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं और साथ में ही मुंहासे का आकार भी कम होने लग जाता है। आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर इस तेल को रूई की मदद से लगा लें। सुबह तक आपके मुंहासें एकदम सही हो जाएंगे।

बर्फ का प्रयोग करें

कई बार मुंहासों पर खुजली और सूजन की समस्या हो जाती है और ऐसा होने पर हम अक्सर बार-बार मुंहासों पर हाथ लगा देते हैं। जो कि एकदम गलत होता है। मुंहासों पर हाथ लगाने से इनमें इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और ये और बड़े हो जाते हैं। इसलिए अगर आपको भी मुंहासे पर खुजली या सूजन की समस्या होती है तो आप इनमें बर्फ लगा लें। बर्फ की मदद से मुंहासे सही हो जाएंगे और इनमें किसी भी तरह की खुजली या सूजन नहीं होगी। आप बस दिन में तीन बार एक-एक मिनट के लिए इनपर बर्फ लगाते रहें।

नमक लगाएं

जी हां, नमक की मदद से भी मुंहासों को दूर किया जा सकता है। आप बस थोड़ा सा नमक लेकर उसे पानी में डाल दें और नमक वाले पानी को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आप रूई की मदद से मुंहासों पर इस पानी को लगा लें। फिर आप 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धों लें। नमक के पानी को मुंहासों पर लगाने से मुंहासे एकदम सही हो जाएंगे। दरअसल नमक को कुदरती क्लींजर माना जाता है और नमक को मुंहासों पर लगाने से मुंहासे बैठ जाते हैं और सूखने लगते हैं।

एग वाइट मास्क

अंडे के सफेद हिस्से का मास्क अगर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे पर मौजूद मुंहासे एकदम सही हो जाते हैं। अंडे का मास्क बनाने के लिए आप बस एक अंडा लेकर उसे तोड़ दें और फिर उसके पीले हिस्से को सफेद वाले हिस्से से अगल कर लें। अब आप सफेद हिस्से को अपने चेहरे पर लगा लें और  20 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से साफ कर लें। इस मास्क को लगाने से मुंहासे एकदम सही हो जाएंगे।

दही और बेसन का मास्क

 

चेहरे पर दही और बेसन का मास्क लगाने से भी मुंहासे एकदम दूर हो जाते हैं। आप बस दही के अंदर थोड़ा सा बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर  10 से 20 मिनट तक के लिए लगा लें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो आप पानी की मदद से इसे साफ कर लें। ये पेस्ट लगाने से आपके चेहरे से मुंहासे एकदम गायब हो जाएंगे और आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

Back to top button