बॉलीवुड

शादी से ठीक पहले टूटा इन सितारों का रिश्ता, एक के तो कार्ड भी गए थे छप

बॉलीवुड की दुनिया में जहां एक तरफ कुछ जोड़ियां लोगों के मिसाल बनती हैं, तो वहीं कुछ जोड़ियों की वजह से लोगों का प्यार और शादी जैसे रिश्तों से ही भरोसा टूट जाता है। जी हां, बॉलीवुड में शादी के बाद तलाक होना या फिर सगाई से पहले रिश्ते तोड़ना आम होता है। इसी सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा के भाई का रिश्ता भी सगाई के बाद टूट गया है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है, बल्कि इससे पहले कई ऐसे रिश्ते हैं, जोकि शादी से ठीक पहले टूट चुके हैं। ऐसे में हम आपको आज उन रिश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सगाई तो हुई, लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अभिषेक और करिश्मा कपूर

अभिषेक और करिश्मा कपूर ने साल 2000 में सगाई की थी। सगाई से पहले दोनों के बीच एक लंबा अफेयर रहा, जिसके बाद बच्चन परिवार ने दोनों की सगाई करवा दी, लेकिन शादी से ठीक पहले ही दोनों की सगाई टूट गई और दोनों के ही रास्ते अलग थलग हो गए। करिश्मा कपूर के साथ रिश्ता टूटने के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और अब दोनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं।

शिल्पा शिंदे और रोमित राज

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे हमेशा चर्चा में रहती हैं, लेकिन उस समय ज्यादा सुर्खियों में आई, जब उन्होंने सगाई तोड़ी। शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज से सगाई की और फिर कार्ड छपवाया। कार्ड छपने के बाद अचानक ही दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया, जिसकी वजह से फैंस शॉक्ड हो गए। हालांकि, शिल्पा शिंदे ने कहा था कि अच्छा हुआ कि पहले ही सब कुछ पता चल गया, वरना मामला शादी के बाद और भी  ज्यादा बिगड़ जाता।

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में बहुत ही ज्यादा था। विवेक ओबेरॉय का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन इन्होंने गुरप्रीत गिल से सगाई कर ली। गुरप्रीत गिल को विवेक ओबेरॉय ने लंबे समय तक डेट किया, लेकिन शादी से ठीक पहले ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और रिश्ता टूट गया। बता दें कि विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ भी जोड़ा जाता था, लेकिन अब ऐश्वर्या अभिषेक की पत्नी हैं।

सलमान खान और सोमी अली

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोमी अली ने एक दूसरे को 6 सालों तक डेट किया। डेटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली, लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंचा और आज भी सलमान खान कुंवारे हैं। बता दें कि सोमी अली को लेकर सलमान खान बहुत ही ज्यादा सीरियस थे, लेकिन आपसी लड़ाई झगड़े की वजह से दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया और सलमान का नाम फिर कई लड़कियों के साथ जुड़ने लगा।

Back to top button