अध्यात्म

हाथों से अगर बार-बार गिरें ये चीजें, तो समझ लें की जीवन में होनेवाला है कुछ अशुभ 

जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जो कि भविष्य में क्या होने वाला है उसका संकेत हमें देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर हाथों से कुछ चीजें बार-बार गिरने लगे तो वो कुछ अशुभ होने की और इशारा करती हैं। हालांकि कई लोग इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं और उनको ये जानकारी नहीं होती है कि किन चीजों का गिरना शास्त्रों में अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनका गिरना व्यक्ति के जीवन में कुछ बुरा होने का संकेत देता हैं और ये चीजें कौन-कौन सी हैं उनके बारे में जानकारी इस प्रकार है।

हाथों से अगर गिरें ये चीजें, तो समझ लें कुछ होने वाला है अशुभ-

नमक

अगर आपके हाथों से अचानक से नमक गिरने लगे तो समझ लें की आनेवाले दिनों में आपको पैसों की कमी हो सकती है। क्योंकि नमक गिरने को आर्थिक तंगी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के हाथों से नमक गिरता है तो उस व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानी आनी शुरू हो जाती हैं। नमक को शुक्र और चंद्रमा से जोड़कर भी देखा जाता है और इसके गिरने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव भी बढ़ने लग जाता है।

दूध गिरना

हाथों से दूध गिरना भी अशुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि हाथों से अगर दूध गिर जाए तो परिवार के लोगों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध गिरना साफ तौर पर घर में कलेश होने की और इशारा करता है और परिवार के लोगों के बीच मतभेद पैदा होने लग जाते हैं।

अनाज गिरना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर हाथों से अनाज यानी चावल या गेहूं गिरते हैं तो ये भी कुछ अशुभ होने की और इशारा करते हैं। हाथों से अनाज गिरना मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और अनाज गिरने का मतलब होता है कि व्यक्ति के जीवन में खाने की कमी आने वाली है और उसको धन से संबंधित परेशानी  का सामना करना पड़ सकता है।

काली मिर्च गिरना

काली मिर्च को सेहत से जोड़कर देखा जाता है और काली मिर्च गिरने का मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपकी या फिर आपके किसी करीबी इंसान की सेहत खराब हो सकती है।

शीशा गिरना

अगर आपके हाथों से शीशे का गिलास गिर जाता है तो ये किसी तरह के विवाद होने का संकेत देता है। साथ में ही आपके संबंध किसी रिश्तेदार से खराब होने की और भी ये इशारा करता है।

पूजा की सामग्री गिरना

अगर पूजा करते समय पूजा की सामग्री हाथ से गिर जाए तो ये परिवार पर आनेवाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत होता है। आरती की थाली या दीये का गिरना भी  अशुभ संकेत माना जाता है।

सिंदूर गिरना

किसी सुहागन नारी से सिंदूर गिर जाए तो इसका मतलब होता है कि उसके पति पर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है और उसके पति की सेहत आनेवाले दिनों में खराब हो सकती है। इसी तरह से हाथों से पति की फोटो गिरना भी अशुभ माना गया है।

Back to top button
?>