बॉलीवुड

सलमान खान को बेहद चहेती हैं ये 3 लड़किया, दिए हैं इनको सबसे महंगे तोहफे

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के भाईजान जितना अपनी फिल्मों को लेकर के खबरों में बने रहते हैं उतना ही वो अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि भले ही सलमान खान का नाम कई विवादों में घिरा हो लेकिन वो एक नेक दिल इंसान है इस बात से हर कोई वाकिफ है। बता दें कि सलमान खान का हाथ जिसके सर पर होता है उसकी किस्मत बदलते देर नहीं लगती हैं। इसके साथ ही जो लोग सलमान खान के करीब होते हैं वो उनका खूब ख्याल रखते हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में किसी न्यू कमर की एंट्री से लेकर के अपनी करीबियों को ध्यान सलमान बखूबी रखते हैं। इसी के साथ सलमान खान अपने पसंदीदा लोगों को खास और महंगे तोहफे देने के भी शौकीन हैं। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताएंगे जो सलमान के बेहद करीब हैं और उनको सलमान ने काफी कीमती और महंगे तोहफे दिए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो तीन लड़कियां जिनकों सलमान ने सबसे महंगे तोहफे दिए हैं।

अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान। हर कोई जानता है कि सलमान अर्पिता से कितना प्यार करते हैं। वो अर्पिता का बेहद ख्याल रखते हैं। सूत्रों की मानें तो वो अर्पिता की हर खुशी को पूरा करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि सलमान खान ने अर्पिता को ‘रोल्स रोये’ कार गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रूपए है। सलमान ने ये कार अर्पिता को उनकी और आयुश की शादी में तोहफे के तौर पर दी थी।

सोनम कपूर

ये बात तो हर कोई जानता है कि सलमान खान और अनिल कपूर के काफी अच्छे संबंध हैं। सलमान खान ने सोनम के साथ कई फिल्में भी की हैं। बता दें कि सलमान खान ने सोनम कपूर को उनकी शादी में लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट के तौर पर दी थी। इस कार की कीमत 90 लाख रूपए है। हालांकि सोनम को अपनी शादी में कई गिफ्ट मिले लेकिन सलमान द्वारा दिया गया ये गिफ्ट सबसे महंगा था।

जैकलिन फर्नांडीस

बॉलीवुड में सलमान खान की फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में जैकलीन का नाम भी शामिल है। बता दें कि जैकलीन कई फिल्मों में सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान ने जैकलीन को एक पेंटिंग तोहफे में दी थी और उसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रूपए बताई जा रही है।

सलमान द्वारा दिए गए इन तोहफों और उनकी कीमतों से साफ हैं कि जिनकों वो दिल से अपना मानते हैं उनके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। उनके लिए कुछ भी करने में वो सिर्फ उनकी खुशी देखते हैं ना की कीमत। इसलिए कहा जाता है कि सलमान एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे और नेक दिल इंसान भी हैं।

Back to top button