बॉलीवुड

फैमिली प्रेशर की वजह से अर्जुन ने टाली मलाइका से शादी, टूट सकता है दोनों का रिश्ता

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब शादी करेंगे या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहानी में ट्विस्ट आ गया है। जी हां, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी करने वाले थे, लेकिन अब मामला कुछ और ही नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, अब तो यह भी लग रहा है कि दोनों की शादी कभी होगी भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड गलियारों में भले ही इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे हैं, लेकिन अभी भी दोनों की मुसीबते कम नहीं हुई हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है, लेकिन मामला अगले लेवल पर जाने का फंसा हुआ है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से अब दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अब मामला किसी और दिशा में मुड़ रहा है, जिससे फैंस का दिल टूट सकता है।

अर्जुन कपूर पर है फैमिली प्रेशर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अप्रैल में शादी करने वाले थे, जिसे अब पोस्टपोन कर दिया है, लेकिन इसके पीछे फैमिली का हाथ बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनकी बहने नहीं चाहती हैं कि मलाइका अरोड़ा से शादी हो, इसके लिए उन्होंने अर्जुन कपूर को खूब मनाया भी है, लेकिन प्यार कहां किसी की सुनता है। हालांकि, अर्जुन कपूर को समझाने के लिए पूरा परिवार एकजुट हो चुका है, लेकिन उन पर मलाइका के प्यार का खुमार है।

हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं मलाइका और अर्जुन

सूत्रों की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के लिए कपूर फैमिली मान नहीं रही है, जिसकी वजह से दिन ब दिन अर्जुन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसी वजह से दोनों ने शादी की खबरों पर चुप्पी भी साध ली है और अर्जुन के बयान को देखते हुए ये भी लगा रहा है कि पारिवारिक दबाव में दोनों की शादी नहीं होगी। सूत्रों की माने तो फैमिली ने यह ठान लिया है कि अर्जुन कपूर की शादी मलाइका अरोड़ा से नहीं होने देंगे, जिसके लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

एक दूसरे के प्यार में डूबे हैं मलाइका और अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी कब होगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन यह कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आता है। अक्सर दोनों एक साथ डिनर पर जाते हैं, तो अभी हाल ही में प्री-मैरिटल चेकअप करवाने के लिए अस्पताल भी गए थे, जिसकी वजह से दोनों की शादी के चर्चे तेज़ हो गए थे, लेकिन फिलहाल दोनों अपनी फैमिली को मनाने में लगे हुए हैं।

Back to top button