बॉलीवुड

अर्जुन कपूर को लेकर परिणीति चोपड़ा ने कह दी बड़ी बात, कहा- ‘उससे तो मेरा रिश्ता…’

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। परिणीति चोपड़ा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। फिर चाहे मुद्दा पर्सनल हो या फिर सार्वजनिक। जी हां, परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातचीत करने में पीछे नहीं हटती हैं, जिसकी वजह से उन्होंने हाल ही में अर्जुन कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इतना ही नहीं, परिणीति चोपड़ा के इस बयान को सुनने के बाद मलाइका अरोड़ा को झटका लग सकता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक टॉक शो ‘फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2’ में अर्जुन कपूर को लेकर अपनी फीलिंग्स बताई, जिससे मलाइका अरोड़ा को बड़ा झटका लग सकता है। इतना ही नहीं, परिणीति चोपड़ा ने शो में अर्जुन कपूर को लेकर कुछ ऐसा भी खुलासा किया है, जिससे मलाइका की रातों की नींद भी उड़ सकती है। दरअसल, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ कई फिल्में कर चुके हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी है, लेकिन क्या मलाइका को इनकी दोस्ती रास आएगी।

अर्जुन कपूर मेरे सच्चे दोस्त हैं- परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा अक्सर बोलती हुई नजर आती हैं कि बॉलीवुड में सच्चा दोस्त मिलना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे अर्जुन कपूर जैसा सच्चा दोस्त मिला है। मतलब साफ है कि दोनों के बीच दोस्ती काफी ज्यादा गहरी है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की दोस्ती दिन ब दिन गहरी होती चली गई, क्योंकि दोनों ने एक साथ ढेर सारी फिल्में की है और आने वाले दिनों में भी ये दोनों एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है।

परिणीति चोपड़ा के फोन में है अर्जुन कपूर की फोटो

परिणीति चोपड़ा ने आगे बताया कि मैं अर्जुन को अपना फोन देती हूं, ताकि वे मेरी तस्वीर निकाल सके, लेकिन जब मैं देखती हूं तो सारी की सारी सेल्फी उनकी ही होती है। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि 50 से ज्यादा सेल्फी होती है, जोकि अर्जुन कपूर की ही है और उसमें वह मेरी सिर्फ एक या दो ही फोटो खींचता है। इतना ही नहीं, परिणीति चोपड़ा ने हम दोनों सेट पर एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं और सेट के बाहर भी मस्ती करने से चूकते नहीं है।

पर्दे पर हिट है परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम किया है, जिसके बाद से ही इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन फिल्मों के बाद दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। इतना ही नहीं, अब जल्दी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर  ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आएंगे। इस दौरान अर्जुन की शादी को लेकर भी परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहा है या नहीं।

Back to top button