बॉलीवुड

शायद ही कोई जानता हो लेकिन विराट और अनुष्का बचपन से ही करते थे एक-दूसरे को पसंद

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का नाता तो काफी पुराना हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों से शादी की है। और आज उन्ही में से एक कपल जो क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल माना जाता हैं आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। बता दें कि विराट और अनुष्का वो क्यूट कपल है। जहां विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं तो वहीं अनुष्का बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अदाकारा हैं।

 

1 मई को अनुष्का अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि अपने जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने भीड़-भाड़ से दूर सिर्फ विराट के साथ अकेले में अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। आज अनुष्का अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं और आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके और विराट के रिश्ते के बारे में हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जो शायद ही किसी को पता हो।

वैसे तो जब अनुष्का और विराट के खबर बाहर आई तो उन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और जग जाहिर होने दिया। लेकिन शायद ही दोनों के फैंस को पता हो कि अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उत्तराखंड की रहने वाली अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला ने इस राज से पर्दा उठाया है। अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, ‘अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

हालांकि, उन्हें इस बात की नाराजगी है कि उनके बीच प्यार कब हुआ इस बात की जानकारी उनको किसी ने नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।’ अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रहीं।

विराट और अनुष्का के रिश्ते पर उर्मिला बोली की, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था। 

उर्मिला ने बताया कि जब भी वो कर्णेश से मिलने बेंगलुरू जाती थी तो उनकी मुलाकात विराट से भी होती थी। उन्होंने कहा कि. ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।’ अनुष्का का परिवार बचपन से ही विराट को जानता था और उनको काफी पसंद भी करता था। इसलिए इन दोनों के रिश्ते से कभी किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। बता दें कि साल 2017 में काफी गुपचुप तरीके से विराट और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई थी।

बता दें कि इन दिनों अनुष्का की प्रेगनेंसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से हर तरफ और पूरे बॉलीवुड में फिलहाल इसी की गॉसिप चल रही है, आपको बता दें की अनुष्का की आखिरी फिल्म शाहरुख और कैटरीना के साथ “जीरो’ थी और उसके बाद से अनुष्का किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और तो और उनको ले कर ऐसी भी कोई खबर नहीं है की आने वाले समय में वो किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनुष्का के पास आने वाले समय में कोई प्रोजेक्ट भी नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और अनुष्का शर्मा के फैंस में इस बात की चर्चा हो रही है की अनुष्का प्रेग्नेंट हैं।

Back to top button