बॉलीवुड

एक बार फिर से मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले दूर हटो वरना

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बीते सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में लोकसभा चुनाव हुए। बता दें कि मुंबई में भी सोमवार को कुल 72 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए। अब बात मुंबई की हुई है और वहां पर बॉलीवुड सेलेब्स की बात ना की जाए तो कैसे हो सकता है। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान किया। अब बॉलीवुड सेलेब्स चाहे जो भी काम कर रहे हों मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा उनपर रहती है, तो ऐसा ही कुछ यहां पर भी हुआ।

इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा। बता दें वैसे तो दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। और मीडिया के कैमरों की नजरें हर वक्त इन्हीं दोनों पर टिकी रहती हैं। ऐसे में जब अर्जुन कपूर वोट देने के लिए अपनी बहन के साथ पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। बता दें कि अर्जुन वोट देकर वापस लौट रहे थे तो मीडिया और फैंस ने उन्हें घेर लिया उसी दौरान अर्जुन कपूर मीडिया पर भड़क गए। अर्जुन ने मीडिया को दूर हटने को कहा लेकिन साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी खिचवाईं।

 

 

View this post on Instagram

 

Not everything was cool for @arjunkapoor as he stepped out to vote. . . . . .#arjunkapoor #bollywood #loksabhaelections2019 #loksabha2019 #celebrity #vote #fans

A post shared by IN.com (@indotcom) on

बता दें कि शायद ये पहली बार हो जब अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आई, क्योंकि जब से दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं तभी से मीडिया अक्सर ही दोनों को साथ में स्पॉट करती है। भले ही अर्जुन और मलाइका साथ में वोट देने ना पहुंचे हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मलाइका ने वोट नहीं डाला है। मलाइका अरोरा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए  जानकारी दी है कि मतदान करने का मौका चूकी नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

VOTE MUMBAI !!!!!! #loksabhaelections2019

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

बता दें कि इस वक्त सबकी नजरें टिकी हैं तो मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी पर। पहले खबरें थी की दोनों अप्रैल महीने के अंत में गोवा में शादी कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। हालांकि मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों के बीच अरबाज खान के उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ सगाई की खबरें जरूर सामने आ गई। खबरों में आया की अरबाज जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई करने की सोच रहे हैं और पूरा खान परिवार भी यही चाहता है। बता दें कि जॉर्जिया अरबाज से 22 साल छोटी हैं।

बात करें अर्जुन कपूर के वक्रफ्रंट की तो वो जल्द ही राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘मोस्ट वॉन्टेड’ में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी बीते दिनों ही रिलीज किया गया था। इसके अलावा अर्जुन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में भी लीड रोल में दिखाई देने वाले है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Back to top button