बॉलीवुड

तलाक के 5 साल बाद कुछ यूं है करिश्मा और संजय का रिश्ता, बच्चों के लिए करते हैं ये काम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ में होने वाली घटनाएं किसी से छिपी हुई नहीं है, जिसमें उनकी शादीशुदा लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं चल पाई, जिसके बाद सालों पहले ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। शादी से लेकर तलाक तक का सफर दोनों के लिए किसी भी तरह आसान नहीं था, लेकिन फिर भी हुआ। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन फिर भी दोनों का दिल आज भी एक चीज़ के लिए धड़कता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

करिश्मा कपूर की शादी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही, जिसमें समय समय पर ट्विस्ट देखने को मिला। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से लव मैरिज की थी। इतना ही नहीं, शादी के कुछ साल तक दोनों के बीच काफी ज्यादा प्यार देखने को मिला, जिनसे दो बच्चे भी हुए। बच्चे होने के बाद दोनों की मैरिड लाइफ धीरे धीरे पटरी से उतरने लगी और फिर आए दिन झगड़ा होने लगा। इतना ही नहीं, तलाक के समय दोनों ने ही एक दूसरे पर कड़े इल्जाम लगाए थे, जिससे अक्सर ही दोनों की लाइफ चर्चा में छाई रहती है।

संजय पर करिश्मा ने लगाया था ये इल्जाम

साल 2014 में तलाक लेते समय करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि इन्होंने मुझे अपनी प्रॉपर्टी में से फूटी कोड़ी न देने की बात कही है। हालांकि, बाद में कोर्ट द्वारा सुनवाई होने के बाद करिश्मा को संजय कपूर के पिता का घर दे दिया और बच्चों की परवरिश के लिए 14 करोड़ रुपये भी। इसके साथ ही कोर्ट के आदेशनुसार, बच्चों की परवरिश का पूरा खर्चा संजय कपूर को ही उठाना पड़ेगा, लेकिन कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई।

करिश्मा कपूर ने पैसों के लिए शादी की- संजय कपूर

तलाक के समय संजय कपूर ने करिश्मा कपूर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि करिश्मा को मुझसे प्यार नहीं, बल्कि इसने मुझसे पैसों के लिए शादी की। बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच अक्सर इसी बात को विवाद होता था, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। याद दिला दें कि उन दिनों करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्ते की बात मीडिया में वायरल होती थी। इतना ही नहीं, संजय कपूर ने एक बार फिर से शादी कर ली और एक बच्चे के पिता भी बन गए हैं, लेकिन करिश्मा कपूर कुंवारी हैं।

दोनों के बीच अब भी है ये खास रिश्ता

तलाक के बाद भले ही बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई हो, लेकिन इसके साथ ही संजय कपूर को बच्चों से मिलने की छूट दी गई है। कोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर साल में 2 या 3 महीने बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं, जिसमें करिश्मा कपूर दखल नहीं करेंगी। यही वजह है कि दोनों बच्चों के खातिर दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं, लेकिन हमेशा एक दूसरे से दूर रहते हैं।

Back to top button