अध्यात्म

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा साल भर तक बनी रहेगी

इस साल 7 मई के दिन अक्षय तृतीया आने वाली है। अक्षय तृतीया के दिन कई तरह की वस्तुओं खासकर सोने को खरीदना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदकर उसे घर में लाने से घर में हमेशा बरकत बनीं रहती है। चीजे खरीदने के अलावा अक्षय तृतीया के दिन चीजों का दान करने का भी काफी महत्व माना गया है और इस दिन चीजों को दान करने से काफी पुण्य मिलता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस दिन चीजों को दान करने से मां लक्ष्मी खुश होकर मनचाहा वरदान भी दे देती हैं।

अक्षय तृतीया कब आती है और इस बार का शुभ मुहूर्त

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन या तीसरी तारीख को अक्षय तृतीया आती है। वहीं इस बार अक्षय तृतीया 7 मई यानी मंगलवार के दिन आ रही है, जो कि सुबह 5 बजकर 28 मिनट से शुरू हो जाएगी और रात के 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। यानी आप इस मुहूर्त के दौरान शुभ चीजों को खरीद सकते हैं और चीजों का दान कर सकतें हैं।

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये वस्तुएं,मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहेगी

सोना और चांदी

अक्षय तृतीया के दिन आप सोने या चांदी की धातु से बनी चीजों को जरूर खरीदे। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदकर घर में लाने से लक्ष्मी मां का प्रवेश भी घर में हो जाता है और मां की कृपा बन जाती है।

मिट्टी के पात्र

सोने और चांदी के अलावा इस दिन मिट्टी से बनें बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। इसलिए आप अक्षय तृतीया के दिन अपने घर में मिट्टी से बना कोई एक बर्तन जरूर खरीदकर लाएं। कई लोग इस दिन मिट्टी का घड़ा जरूर खरीदा करते हैं।

वस्त्र

अक्षय तृतीया के दिन रेशम से बनें वस्त्र खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन घर के सभी लोग अगर अपने लिए नए वस्त्र खरीदते हैं और उनको पहनते हैं, तो घर में हमेशा समृद्धी बनी रहती है। इसलिए आप इस दिन अपने लिए और घर के अन्य सदस्यों के लिए नए वस्त्र जरूर खरीदें।

खाने की चीजें

अगर आप इस दिन वस्त्र या सोना किसी कारण से खरीद नहीं पाते हैं तो आप इनकी जगह शकर, चावल, हल्दी और मखाने जैसी खाने की चीजें खरीद सकते हैं। इन खाने की चीजों को शुभ माना जाता और इनको खरीदने से आपके घर में साल भर तक कभी भी खाने की कमी नहीं आती हैं।

शंख और मोरपंख

शंख को मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए आप इस दिन शंख जरूर खरीदें। शंख के अलावा आप मोरपंख भी इस दिन खरीद सकते हैं। इन दोनों चीजों को खरीदने के बाद आप इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें।

दान करें ये चीजें

अक्षय तृतीया के दिन आप घड़ा, कपड़े, तेल, तिल खड़ाऊ, कंबल, छाता, चावल, नमक, दाल, घी, फल, चीनी और इत्यादि तरह की चीजों का दान जरूर करें। इस दिन इन सभी चीजों को दान करने से मनुष्य पर मां लक्ष्मी की कृपा बन जाती है और मां खुश होकर मनुष्य की हर मनोकामना को पूरा कर देती हैं।

Back to top button