बॉलीवुड

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी टलने की वजह आई सामने,, पहले भी टूट चुका है रिश्ता

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जानें वाली प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। बता दें कि बीते साल ही प्रियंका ने निक जोनास से शादी की हैं। प्रियंका की शादी के बाद फरवरी महीने में उनके भाई का रोका हुआ जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे की जल्द ही एक बार फिर से चोपड़ा परिवार में शादी की शहनाई गूंजने वाली हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका मुंबई आई हुई हैं और खबरें थी की वो अपने भाई की शादी के लिए यहां पर हैं। लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं की प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

मुंबई मिरर की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक प्र‍ियंका तोपड़ा मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने आई थीं। लेकिन उनकी होने वाली भाभी यानी की इशिता की खराब तबीयत की वजह से शादी को थोड़ा आगे के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो उनकी भाभी की सर्जरी होनी है, और इस बात का पता शादी से कुछ समय पहले ही लगा जिस वजह से शादी को थोड़े समय के लिए पोस्पोन कर दिया गया है।

इशिता की होने वाली इस इस सर्जरी की वजह से चोपड़ा परिवार ने शादी की डेट्स को आगे बढ़ा द‍िया है, क्योंकि सर्जरी के बाद इशिता को आराम की जरूरत है, जिसके लिए घर वाले अब आगे आने वाले शुभ मुहुर्त में शादी करेंगे। बता दें कि 27 फरवरी को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की रोका इशिता के साथ हुआ था और इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। र‍िपोर्ट के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में शादी को प्लान किया गया था।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी फैमिली और अपने फ्रैंड्स के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने परिणीती और ईशा अंबानी के साथ कुछ पिक्स भी सोशल मीडिया में शेयर की है। वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ की शादी को आगे बढ़ाया गया है, इसके पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड कनिका से रोका किया था और दोनों साल 2015 में गोवा में शादी करने वाले थे, लेकिन फिर किसी वजह से उनकी शादी की डेट को पहले बदला गया और फिर इनकी शादी कैंसिल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

Mumbai diaries.. #family ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस शादी के ना होने की जो वजह सामने आई थी उसके अनुसार सिद्धार्थ उस वक्त पूरा समय अपने पुणे स्थित पब और प्रोडक्शन कंपनी पर ध्यान देना चाहते थे इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। हालांकि इस बार शादी की डेट आगे बढ़ाने की वजह उनकी मंगेतर की तबीयत का ठीक होना है। अब बस इंतजार है कि अब चोपड़ा परिवार सिद्धार्थ की शादी के लिए कौन सी डेट निकालता है। बता दें कि प्रियंका भी अब वापस न्यूयॉर्क लौट गई हैं।

Back to top button