अध्यात्म

आपके जन्म का समय बताता है आपका भविष्य तथा तय करता है आपके करियर की दिशा

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के जन्म का समय उसके भविष्य और करियर पर प्रभाव डालता है। जन्म के समय ग्रहों की दशा पता चलने पर स्वभाव के साथ साथ उसके भविष्य में घटने वाली कुछ बातों का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। क्योंकि व्यक्ति के जन्म का समय ब्रह्मांड में जो ग्रह विद्यमान होता है, उसका प्रभाव जन्म लेने वाले व्यक्ति पर जरूर पड़ता है। हर दिन का स्‍वामी अलग है, इसलिए उसका प्रभाव भी अलग होता है।  आइए जानते है व्यक्ति के जन्म के समय से उसका स्वभाव और करियर की दिशा।

जन्म का समय (सुबह 12 बजे से 2 बजे के बीच)

इनके ऊपर ईश्वर की सदा अनुकम्पा रहती है और इस समय जन्में लोग बड़े ही आशावादी होते है। ये लोग चीज़ों का सकारात्मक पहलू देखने में विश्वास रखते हैं। ये व्यक्ति कभी कभार ही क्रोधित होते हैं लेकिन कभी कभी किया हुआ गुस्सा भी इनका काम बिगाड़ देता है। इस समय में जन्में लोग बचपन से ही बड़े बहादुर होते हैं। इनका स्वभाव बड़ा ही घूमने-फिरने वाला होता है, ये अपना खाली समय प्रकृति का आनंद लेने में पसंद करते है। ये लोग प्रकृति से जुड़े क्षेत्र अपनाते हैं और अपने कार्य को बड़ी ही रूचि के साथ करते हैं।

जन्म का समय (सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच)

इस अवधि में जन्में लोगों को किसी भी मुसीबत का शीघ्रता से पता चल जाता है। इन लोगों में किसी भी समस्या का हल निकालने की क्षमता होती है। ये लोग जहां भी रहते हैं, वहां की हर चीज पर इनकी नजर रहती है। ये लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं। इनके ऊपर भगवान ब्रह्मा विशेष आर्शीवाद होता है। ये बोलना काफी पसंद करते है, जिस कारण ये अपने दिल में कोई बात नही छुपा पाते है। अकसर ऐसा देखा गया है कि ये लोग खाने- पीने के बड़े ही शौकिन होते हैं।

जन्म का समय (सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच)

इन लोगों का स्वभाव आलोचक होता है और ये लोग आलोचना करने में भी पीछे नहीं रहते थे। दूसरों की बुराइयों को उनके मु पर बोलने की हिम्मत रखते हैं लेकिन कभी कभी इतना ईमानदार होना भारी पड़ सकता है। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती और चुनौतियों का सामना करने में भी पीछे नहीं रहते है। ये लोग किसी भी मौका का फायदा उठाना भी अच्छे से जानते हैं और समाज में इनको बहुत पसंद किया जाता है। ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर अच्छा भाषण दे सकते हैं। । ये लोग सरकारी नौकरी में काफी अच्छा प्रर्दशन करते हैं। इन लोगों में अपने काम के प्रति गजब की प्रतिभा होती है।

जन्म का समय (सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच)

इस समय अवधि में जन्मे लोग बड़े ही जिज्ञासा वाले होते हैं, और चीज़ों को जानने की इच्छा रखते हैं। ये लोग उन लोगों में से होते है जो अपने-आप में खुश रहते हैं, इनके पास खुद को खुश रखने की कई वजहे होती है। ऐसे लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं, अतीत में हुयी चीज़ो को भूलने में यकीन रखते हैं। इस समय जन्मे लोग वकालत के पेशे में बहुत आगे जा सकते हैं। लोग अपनी जेब का विशेष ख्याल रखते हैं, कम ख़र्चीले स्वाभाव के होते हैं।

जन्म का समय (सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच)

इस समय जन्मे लोग अपने बड़े ही दोस्ताना स्वभाव के होते हैं और लोगो से बना के रखने में विश्वास रखते हैं। इन लोगों का स्वभाव बड़ा ही मिलनसार होता है। ये लोग बड़े ही स्वाभीमानी होते हैं, किसी से भी अहसान नहीं लेते अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीते हैं। इन लोगों का साथ धन और भाग्य दोनों देता है। इस समय में जन्मे लोग व्यापार में सफलता प्राप्त करते हैं।

जन्म का समय (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच)

कहा जाता है कि इस समय अवधि में जन्मे लोगो के जन्मे लोगो के ऊपर सभी नौ ग्रहों की कृपा होती है। ये लोग बहुत ही ज्ञानी और बुद्धिमान माने जाते है,समाज में इनको सम्मान की नज़रों से देखा जाता है। इस समय में जन्मे लोग धार्मिक प्रवित्ति के होते हैं, इनका भाग्य जन्म से लेकर मृत्यु तक इनके साथ रहता है।

Back to top button