दिलचस्प

अगर वीजा नही है और बजट टाइट है तो भी आप इन 4 देशों में शान से घूम सकते हैं

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और साथ ही अब छुट्टियां भी शुरु होने वाली हैं। अब फैमिली के साथ हों या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान तो बन ही रहा होगा। अपने देश में घूमने की बहत सी जगहें है, लेकिन कुछ लोगों का सपना होता है कि विदेश घूम आया जाए। हालांकि बजट और वीजा दोनों के ही चलते ये प्लान तो अक्सर ही कैंसल हो जाता है। अब आपको बताते हैं कि आपको अपना कोई प्लान कैंसिल करने की जरुरत नहीं है। आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से देश हैं जिसे आप बिना वीजा के भी घूम सकते हैं वो भी कम बजट में।

नेपाल

भारत का पड़ोसी मुल्क है नेपास जहां पर जाने के लिए आपको वीजा की जरुरत नहीं है। नेपाल में घूमना आसान हैं और यहां घूमने पर ज्यादा खर्चा भी नहीं आता। यहां दूर दूर से कितने ही देशों से लोग घूमने आते हैं। यहां तक की भारत से कई कपल शादी के बाद हनीमून के लिए नेपाल जाते हैं। यहां ढेर सारे मंदिर हैं जहां पह दर्शन करना आपको अच्छा लगेगा साथ ही यहां पर खाना पीना भी आपको बेहद पसंद आएगा। नेपाल में आप नागरकोट जा सकते हैं जहां से आप हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती देख पाएंगे। साथ ही लुंबिनी भी काफी खूबसूरत जगह हैं और वो भगवान गौतम बुद्ध का जन्म स्थल भी माना जाता है।

थाईलैंड

अगर आपको नाइट लाइफ पसंद हैं और इस बार का वैकेशन प्लान दोस्तों के साथ बन रहा है तो थाईलैंड जाना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। यहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। थाइलैंड को शॉपिंग हब माना जाता है। इस देश में खूबसूरत द्वीप, गुफाएं और साफ नीले रंग के समुद्र वाले तट भी हैं। थाईलैंड में घूमने के लिए खाओ सोक नेशनल पार्क जा सकते है जहां के झील , तालाब और वन आपका मन मोह लेंगे। साथ ही बैंगकॉक भी आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगा।

फिजी

फिजी एक द्वीप देश है औऱ सबसे खास बात ये है कि फिजी की संस्कृति स्वदेशी, भारतीय, यूरोपिय और चीनी परंपरा के मिश्रण की है। यहां पर घूमने के लिए भी आपको वीजा की जरुरत नहीं है। यहां के बीच आपके और आपके पार्टनर में रोमांस बढ़ा देंगे। वहीं दोस्तों के साथ घूमना आपके लिए और भी अच्छा अनुभव होगा। फिजी जाएं तो सुवा म्युनसिपल मार्केट जाना बहुत ही अच्छा होगा क्योंकि ये फिजी की बेस्ट जगहों में से एक है।

इंडोनेशिया

महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। भारतीयों के लिए हनीमून मनाने के लिए ये भी ये जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां के खूबसूरत बीच आपका मन मोह लेंगे वहीं अध्यात्म के लिए भी ये जगह काफी पसंद की जाती है। यहां पर जाएं तो पुरा लाहौल उलवातू जाना बहुत ही सही रहेगा। यहां के नजारे आपका मन मोह लेंगे। यहां पर सनसेट का नजारा बहुत ही खूबसूरत रहेगा साथ ही बाली भारतीयों के लिए सबसे सस्ती जगह मानी जाती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button