बॉलीवुड

आलीशान बंगलो के मालिक हैं ये सुपरस्टार, इस एक्टर के बंगले की कीमत ईशा अंबानी के महल से भी कहीं ज्यादा

बॉलीवुड सितारे सिर्फ एक्टिंग और अफेयर के लिए नहीं जाने जाते बल्कि इनकी आलीशान जिंदगी के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। बॉलीवड स्टार्स करोड़ो में कमाई करते हैं ऐसे में जो सबसे आकर्षित चीज इनके जीवन के लिए जो लगती है वो होते हैं इनके बंगले। स्टार्स के घर भी उनकी ही स्टारडम का नतीजा होते हैं ऐसे में लोगों को ये जानने का मन करता है कि आखिर हमारे स्टार कितने मंहगे बंगले में रहते हैं। हम आपको बताते हैं कि स्टार्स के बंगले की कीमत के बारे में जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे।

ईशा-आनंद

भारत के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के इकलौते दामाद और बेटी का घर सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। इस बंगले की कीमत 425 करोड़ रुपए हैं। बता दें कि आनंद पीरामल और ईशा अंबानी ने पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी और फिर उन्होंने ये घर लिया था। इस बंगले में एक कमरा डायमंड का बना है जो जगमगाता रहता है। हालांकि ये सबसे मंहगा बंग्ला नहीं है आगे आपको बताते हैं कि वो कौन सा स्टार है जिसका बंगला ईशा अंबानी से भी ज्यादा मंहगा है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सबसे अमीर स्टार माने जाते हैं। ऐसे में उनके घर का खूबसूरत और शानदार होने लाजमी है। उनका बंग्ला मन्नत उन्हें काफी मन्नतों के बाद मिला था। इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान के हाईस्ट पेड एक्टर में से एक हैं।

अमिताभ बच्चन

बिग बी का बंगला बहुत ही खूबसूरत है और नाम से भी मशहूर है। अमिताभ बच्चन अपने पत्नि जया, बेटे अभिषेक और बहु ऐश्वर्या के साथ जलसा में रहते हैं। बिग बी के जुहू स्थित इस बंगले की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए हैं।

सोनम-आनंद

2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनैसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। आनंद 3000 करोड़ संपत्ति के मालिक है और उनका बंग्ला दिल्ली में ही है। इस बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए हैं। आनंद आहुजा का ये बंगला 3170 स्कावयर फीट में फैला हुआ है।

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

शिल्पा ना ही सिर्फ एक हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस है बल्कि राज कुंद्रा भी एक सफल बिजनेसमान में गिने जाते हैं। शिल्पा और कुंद्रा के बंगले का नाम किनारा है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए हैं। बता दें कि शिल्पा और कुंद्रा को रॉयल कपल में से एक माना जाता है।

आमिर खान

परफेक्ट फिल्में कर वाले आमिर खान भी अपने काम के अलावा अपने खूबसूरत बंगले के लिए जाने जाते हैं। आमिर खान का बांद्रा में एक घर है जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपए हैं। यहां आमिर अपनी पत्नी किरण राव औऱ आजाद राव के साथ रते हैं।

प्रियंका-निक

निक से शादी कर विदेशी बहु बनी प्रियंका चोपड़ ने भी लॉस एंजलिस में एक शानदार विला खरीदा है। इसकी कीमत 47 करोड़ रुपए हैं।

सैफ अली खान

सबसे अंत में बात करेंगे सैफ अली खान के पटौद पैलेस की जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ईशा और आनंद अंबानी भी सैफ के पटौदी पैलेस की बराबरी नहीं कर पाए जिसकी कीमत 750 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें

Back to top button