समाचार

कांग्रेस को हिंदू वोटर नहीं देंगे वोट, अगर फिर मोदी बनें PM तो राहुल होंगे जिम्मेदार: केजरीवाल

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है और इस घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने लोगों से कई तरह के वादे किए हैं। घोषणापत्र को जारी करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी हिंदू वोटर अपना वोट नहीं देने वाला है और कांग्रेस पार्टी को वोट दें कि नहीं इसको लेकर मुस्लिमों के बीच भी काफी कन्फ्यूजन है।

मोदी प्रधानमंत्री बनें तो राहुल होंगे जिम्मेदार

गुरुवार को दिल्ली में अपना घोषणापत्र जारी करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को जमकर सुनाते हुए कहा कि अगर इस बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार होने वाले हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के फैसले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते है और गठबंधन की खबरों से आप पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज थे। लोगों ने मेरे को मैसेज करके कहा था कि आप क्यों कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रहे हो। केजरीवाल के अनुसार मोदी और शाह की जोड़ी को हटाने के लिए वो कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए राजी हो गए थे। केजरीवाल के मुताबिक अगर कांग्रेस पार्टी उनकी शर्तों को मान लेती है और पार्टी के बीच गठबंधन हो जाता तो 5 राज्यों की 33 सीटों पर बीजेपी को आसानी से हराया जा सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली की सात लोकसभा की सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। गठबंधन को लेकर इन दोनों पार्टी के बीच ट्विटर वॉर भी चल रहा था। मगर लाख कोशिशों के बाद भी इन दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। जिसके बाद ये दोनों पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा की सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों को खड़ा कर रही हैं। दिल्ली राज्य में 12 मई को वोटिंग होनी है और हाल ही में बीजेपी, कांग्रेस और आप पार्टी ने दिल्ली की लोकसभा की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने किए हैं लोगों से घोषणापत्र में ये वादे-

  • दिल्ली के पूर्ण राज्य बनने पर दिल्ली के कॉलेजों में  दिल्ली के 85% बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।
  • महिलाएं सुरक्षित का ध्यान रखा जाएगा।

  • दिल्ली के सभी अस्थायी कर्मचारियों को एक हफ्ते के अंदर  स्थायी कर दिया जाएगा। साथ में ही गेस्ट टीचर भी स्थायी किए जाएंगे।

  • MCD सरकार को दिल्ली सरकार के अंदर लाया जाएगा और ऐसा होने पर दिल्ली की सफाई और अच्छे से की जा सकेगी।
  • दिल्ली के हर निवासी को सस्ते और आसान किस्त में घर दिए जाएं।

  • एंटी करप्शन ब्रांच को दिल्ली सरकार के अंतर्गत लाया जाएगा, भ्रष्टाचार पर रोक लागई जाएगी।
  • जनलोकपाल बिल पास करेंगे।

Back to top button