स्वास्थ्य

बार-बार डकार आना हो सकता है खतरनाक बीमारी होने का संकेत, इन वजहों से बार-बार आती है डकार

खाना खाने के बाद डकार आना आम बात है, लेकिन कई लोगों को हर वक्त डकार आती रहती है। बार-बार डकार आना कई तरह की बीमारियां होने की और इशारा करता है। इसलिए जिन लोगों को दिन में कई बार डकार आती हैं, वो लोग इसके हल्के में ना लें। अधिक डकार आने से ऐसिड रिफ्लेक्स और ऐसिडिटी जैसी गंभीर समस्याएं आगे जाकर हो सकती हैं।

इन वजहों से आती है बार-बार डकार –

पेट में गैस की वजह से

कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको खाने के बाद पेट में एकदम से गैस बन जाती है और गैस के चलते डकार आ जाती है। जो लोग अधिक तली हुई चीजें खाते हैं या फिर कोल्ड्रिंक पीते हैं उनको डकार आने की समस्या हो जाती है। इसके अलावा फूलगोभी, बीन्स, मूली, ब्रोकोली आदि जैसी चीजों को भी खाने की वजह से पेट में गैस बन जाती है।

कब्ज होने पर

पेट में कब्ज होने की वजह से भी डकार की परेशानी हो जाती है। डॉक्टरों के अनुसार डकार आने की समस्या से परेशान लोगों में से 30 प्रतिशत लोगों को ये समस्या पेट में कब्ज होने के चलते होती है।

ऐरोफेजिया की वजह से

ऐरोफेजिया यानी खाना खाते समय ज्यादा हवा पेट के अंदर चले जाने की वजह से भी डकार आने लगती है। इसलिए आप खाना खाते समय बात ना किया करें और केवल छोटे निवाले ही लिया करें। ऐसा करने से आपके पेट में हवा खाना खाते समय नहीं जाएगी।

पाचन तंत्र का खराब होना

जिन लोगों का पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है उन लोगों को भी डकार आने की समस्या हो जाती है। पांचन तंत्र खराब होने का मुख्य कारण गलत तरह का खाना खाना होते हैं। जो लोग ज्यादा मसाले वाला और तला हुआ खाना खाते हैं उनका पांचन तंत्र गड़बड़ा जाता है और ऐसा होने पर कई बार डकारें आने लग जाती हैं।

डकार आने की समस्या को कैसे दूर करें-

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन ना करें

जिन लोगों को अधिक डकार आती हैं वो लोग गैस पैदा करने वाले खाने का सेवन रात के वक्त ना करें। रात के समय कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या फिर मूली खाने से पेट में गैस बन जाती और आपको दिन भर डकार आते रहते हैं। इसलिए पेट में गैस बनाने वाली चीजों का सेवन करने से बचें।

फाइबर युक्त खाना खाएं

कब्ज या बदहजमी होने का मुख्य कारण  पर्याप्त मात्रा में फाइबर युक्त खाना खाना नहीं होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाना जैसे फल, दूध, दही और इत्यादि चीजों को शामिल कर लें। फाइबर युक्त खाना खाने से आपके पेट में कब्ज नहीं बनती है और ऐसा होने पर आपको डकार नहीं आती है।

स्मोकिंग ना करें

स्मोकिंग करते हुए सिगरेट के धुएं के साथ हवा भी हमारे पेट के अंदर चली जाती है और पेट में अधिक हवा चली जाने से डकार आने लग जाती हैं। इसलिए  स्मोकिंग करने से बचें।

ओवरईटिंग ना करें

ओवरईटिंग करने की वजह से भी डकार आने की समस्या हो जाती है। दरअसल जब आप ओवरईटिंग करते हैं तो आपका पेट का डाइजेशन प्रोसेस धीरे से काम करने लग जाता है और ऐसा होने पर बार-बार डकार आती है।

Back to top button