स्वास्थ्य

दोपहर में नींद लेने के होते हैं इतने सारे फायदे, अब तक आप भी होंगे इससे अंजान

नींद लेना हर इंसान की आवश्यक आवश्यकता है और यह एक ऐसी प्रक्रिया हैं जो कोई भी इंसान या फिर कोई भी प्राणी ना ले तो उसका अगला दिन काफी अस्त-व्यस्त सा बीतता है और अगर ये आदत लगातार कई दिनों तक रहती है और आप कई दिनों तक नहीं सोते हैं या फिर पूरी नींद नहीं ले पाते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियाँ भी होने लगती हैं। वैसे तो आमतौर पर कोई भी रात में ही सोता है मगर आपने अक्सर ऐसा भी देखा होगा की बहुत से लोगों में दोपहर में सोने की आदत होती है। आमतौर पर ऐसा देखा गया है की दोपहर के समय खाना खाने के बाद नींद का आना भी एक तरह से स्वाभाविक प्रक्रिया हैं और लगभग सभी के साथ ही ऐसा होता है।

माना जाता है की अगर व्यक्ति थोड़ा सो लेता है तो उसके बाद वो खुद को फ्रेश महसूस लेता है और ऐसा नहीं होने पर उसे आलस और जम्भाई आती रहती हैं। वैसे आपको ये भी बताते चलें की दोपहर में सोने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे की आप पिछली रात को देर से सोये थे या फिर आपकी नींद पूरी नहीं हो पायी हो। वैसे अगर नींद लेने के दूसरे नजरिए से देखा जाए तो यह बहुत ही आवश्यक है क्योंकि उचित मात्र में नींद लेना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर हमेशा एक्टिव रहता है। खैर बहुत से लोग दिन में सोने की आदत को सही नहीं बताते हैं मगर आज हम आपको बताएँगे की अगर आप दिन में नींद लेते हैं तो आपको इसके क्या क्या फायदे मिलते हैं।

दोपहर में सोने के फायदे

1. सबसे पहेल तो आपको बता दें की जो लोग रात को देर से सोते हैं और इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं होती है वो अक्सर ही दोपहर में सो जया करते हैं ताकि उनके उचित नींद मिल सके और उनके शरीर को भी दुबारा से ऊर्जा जुटा पाने में सहायता मिल सके। ऐसा करने से एक तो  उनकी नींद पूरी हो जाएगी और इसके साथ ही साथ शरीर का तनाव और थकान भी दूर होती है। ऐसा भी देखा गया है की यदि आप दोपहर में सो लेते हैं तो इससे शरीर का आलस्य भी गायब हो जाता है और तो और आपका दिमाग एकदम तरोताजा हो जाता है।

 

2. इसके अलावा बात करे दोपहर में सोने की तो आपको बताते चलें की दोपहर की झपकी लेने से आपकी दिमाग की शक्ति बढ़ती है, और आपको यह भी पता होना चाहिए की जो लोग दिन में सोते है उनका दिमाग दूसरों के मुकाबले ज्यादा तेजी से चलते है खास कर बच्चों को तो दिन के समय कम से कम आधे घंटे की नींद तो जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा बड़ो को भी सलाह दी जाती है की दिन में करीब दस से पंद्रह मिनट की एक चोटी सी झपकी ले ही लेनी चाहिए।

3. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपको यह भी बताते चलें की दोपहर में सोने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है और हृदय से संबंधी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Back to top button